नई दिल्ली: केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि अरविंद केजरीवाल मॉडल का भांडा फूट चुका है। मोहल्ला क्लिनिक से मोहल्ला ठेका यह अरविंद केजरीवाल मॉडल है। मोहल्ला क्लिनिक में दवा नहीं मिली, मोहल्ला ठेका से घर-घर शराब पहुंचाने का काम हुआ|
अनुराग ठाकुर ने कहा कि ,''देश में पहली बार हुआ कि जिसके पास शिक्षा विभाग है उसके पास शराब विभाग भी है। अरविंद केजरीवाल सत्येंद्र जैन को ईमानदारी का सर्टिफिकेट बांटते थे। वे तीन महिने से जेल में हैं। अरविंद केजरीवाल जी ने किताब तो स्वराज लिखी लेकिन यह शराब राज लेकर आए|
केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि, "भ्रष्ट" मंत्रियों को ईमानदारी प्रमाण पत्र देना अरविंद केजरीवाल का दिल्ली मॉडल है|
केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने अपने ट्विटर पर लिखा,'' दिल्ली में पहली बार.. रेवड़ी-बेवड़ी सरकार, करे कट्टर भ्रष्टाचार
पहली बार.. शिक्षा मंत्री, शराब मंत्री एक ही व्यक्ति
पहली बार.. एक हाथ पैसे ले,दूसरे हाथ ठेके दे
पहली बार.. स्वराज नहीं, शराब राज
पहली बार..मुख्यमंत्री बिना विभाग,घोटाले हज़ार, अब तो चुप्पी तोड़ो केजरीवाल
एक अन्य ट्वीट में अनुराग ठाकुर ने लिखा,''अरविंद केजरीवाल मॉडल DECODED
स्वराज नहीं “शराब राज”
दिल्ली में AAP के बदलते रंग..
मोहल्ला क्लिनिक से “मोहल्ला ठेका”
KINGPIN केजरीवाल EXPOSED
उधर, दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने ट्वीट कर आरोप लगाया कि भाजपा ने उन्हें अपनी पार्टी में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया है। उन्होंने लिखा, "सभी सीबीआई, ईडी मामलों को बंद कर देंगे।"
दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा कि ,मेरे पास मैसेज आए कि आपको मुख्यमंत्री बना देंगे, आप पार्टी तोड़ लीजिए और आपके ख़िलाफ़ CBI, ED के मामले भी वापस ले लिए जाएंगे। मैं राजनीति में किसी पद के लिए नहीं हूं बल्कि दिल्ली और देश के हर बच्चे को शानदार शिक्षा मिले उसके लिए हूं|
अगले 2 -3 दिन में CBI मुझे गिरफ़्तार कर लेगी, कई सारे AAP के नेताओं को भी: सिसोदिया