मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

12वीं की एक और छात्रा की मौत: कल्लाकुरिची और तिरुवल्लुर के बाद अब कुड्डालोर में छात्रा की मौत, दो हफ्ते में यह तीसरी घटना

कुड्डालोर/चेन्नई: तमिलनाडु में 12वीं कक्षा की एक और छात्रा ने कथित तौर पर आत्महत्या कर ली है| तमिलनाडु के कल्लाकुरिची और तिरुवल्लुर के बाद कुड्डालोर में 12वीं कक्षा की एक छात्रा मृत पाई गई | ये इस मह…

12वीं की एक और छात्रा की मौत: कल्लाकुरिची और तिरुवल्लुर के बाद अब कुड्डालोर में छात्रा की मौत, दो हफ्ते में यह तीसरी घटना
12वीं की एक और छात्रा की मौत: कल्लाकुरिची और तिरुवल्लुर के बाद अब कुड्डालोर में छात्रा की मौत, दो हफ्ते में यह तीसरी घटना | फ़ोटो: TVL News

कुड्डालोर/चेन्नई: तमिलनाडु में 12वीं कक्षा की एक और छात्रा ने कथित तौर पर आत्महत्या कर ली है| तमिलनाडु के कल्लाकुरिची और तिरुवल्लुर के बाद कुड्डालोर में 12वीं कक्षा की एक छात्रा मृत पाई गई | ये इस महीने में राज्य में ऐसा तीसरा मामला है। पुलिस द्वारा संदिग्ध मौत का मामला दर्ज किया गया है और आगे की जांच जारी है। 



कुड्डालोर के एसपी एस शक्ति गणेशन ने बताया, "छात्रा ने घरेलू मुद्दों के कारण अपने घर पर आत्महत्या की।"



फिलहाल, पुलिस अधिकारियों ने जांच भी शुरू कर दी है। हालांकि, लगातार घटित हो रही इन घटनाओं से राज्य की पुलिस, प्रशासन और सरकार पर सवाल उठने लगे हैं। 



तिरुवल्लुर में प्राइवेट स्कूल के छात्रावास में मिली 12वीं की छात्रा की लाश


इससे एक दिन पहले 25 जुलाई को तिरुवल्लुर के किलाचेरी स्थित सेक्रेड हार्ट गर्ल्स हायर सेकेंडरी स्कूल के छात्रावास में छात्रा का शव मिला है। घटना के बाद पीड़िता के माता-पिता और रिश्तेदारों ने थेक्कलूर में विरोध प्रदर्शन करते हुए थेक्कलूर रोड पर जाम लगा दिया। परिवारजनों और रिश्तेदारों का गुस्सा स्कूल और प्रशासन के खिलाफ फूट पड़ा है। 


''कोई समस्या नहीं'': DIG 


वही, 25 जुलाई, 2022 को मृतक छात्रा की बहन गायत्री ने कहा था,''हमें संदेह है कि कुछ ऐसा है जिसका खुलासा होना बाकी है। हम उसके शव को यह जाने बिना नहीं लेंगे कि वास्तव में उसके साथ क्या हुआ था। वह खुदकुशी करने वालों में से नहीं थी। उसने रविवार रात हमारे परिवार से भी बात की थी|


ऑटोप्सी के बाद परिजनों को सौंपा गया छात्रा का शव


सोमवार को स्कूल के छात्रावास में मृत मिली कक्षा 12वीं की छात्रा का शव उसके परिवार को सौंपा गया। ऑटोप्सी के बाद आज (26 जुलाई, 2022) छात्रा के शव को परिजनों को सौंपा दिया गया | कांचीपुरम रेंज डीआईजी एम. सत्य. प्रिया  ने कहा,''कोई समस्या नहीं है, हमने जिले के भीतर उनके गांव और अस्पताल में सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम किए हैं।


12वीं की छात्रा की मौत के बाद हुई हिंसा और तोड़फोड़ की जांच के लिए SIT का गठन


वहीं,13 जुलाई को कल्लाकुरिची जिले के एक स्कूल की कक्षा 12 की 17 वर्षीय छात्रा  छात्रा अपने हॉस्टल में संदिग्ध परिस्थितियों में मृत पाई गई थी, जिसके बाद हिंसक विरोध प्रदर्शन हुआ था, जिसमें वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों सहित कई लोग घायल हो गए थे| प्रदर्शनकारियों ने कम से कम 15 बसों में आग लगा दी थी| 17 जुलाई को स्कूल परिसर में भारी हिंसा, आगजनी और तोड़फोड़  हुई थी।


स्कूल सचिव और प्रधानाचार्य, स्कूल संवाददाता और 2 शिक्षकों को 15 दिन के रिमांड पर भेजा गया


पुलिस को एक नोट मिलने के बाद उसके स्कूल के प्रिंसिपल और दो शिक्षकों सहित पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया था, जिसमें पीड़िता ने दो शिक्षकों पर " एकेडमिक परफॉर्मेंस के लिए उसे अपमानित करने" का आरोप लगाया था|


CB-CID ने अपने हाथों में ली मौत केस की जांच 


पुलिस ने जांच में बताया था कि छात्रा ने सुसाइड नोट छोड़ा था,जिसमें स्कूल के 2 टीचर्स पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया था| इस मामले में पुलिस ने स्कूल प्रिंसिपल, प्रबंधन समेत टीचर्स को गिरफ्तार कर लिया था|







tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 26 जुलाई 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।