नई दिल्ली: कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए कहा, ‘‘देश के ‘राजा’ का हुक्म है - जो बेरोज़गारी, महंगाई, गलत GST, अग्निपथ पर सवाल पूछेगा - उसे कारागृह में डाल दो| राहुल गांधी ने कहा, ‘‘भारत में पुलिस का राज है, मोदी एक राजा है
बढ़ती महँगाई -बेरोजगारी से लेकर, जीएसटी और केंद्रीय एजेंसियों के दुरुपयोग समेत कई मुद्दों को लेकर कांग्रेस पूरे देश में सत्याग्रह कर रही है। कांग्रेस पार्टी सांसदों के साथ राहुल गांधी विजय चौक के पास धरने पर बैठ गए, जिसके बाद दिल्ली पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया। राहुल गांधी के अलावा कांग्रेस नेता मल्लिकार्जुन खड़गे, केसी वेणुगोपाल, शक्ति सिंह गोहिल समेत कई सांसदों को हिरासत में लिया गया है।
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा, ‘‘ देश के ‘राजा’ का हुक्म है - जो बेरोज़गारी, महंगाई, गलत GST, अग्निपथ पर सवाल पूछेगा - उसे कारागृह में डाल दो। भले ही मैं अभी हिरासत में हूं, भले ही देश में अब जनता की आवाज़ उठाना जुर्म हो, लेकिन वो हमारा हौसला कभी नहीं तोड़ पाएंगे।