हरिद्वार: उत्तराखंड में चल रहे हरिद्वार कुंभ मेले में कोरोना से कोहराम मच गया है। उत्तराखंड के हरिद्वार में चल रहे कुंभ के बीच अभी तक 30 साधु कोरोना की RT-PCR tests में पॉजिटिव निकले हैं| मेले के दौरान ही निर्वाणी अखाड़े के महामंडलेश्वर कपिल देव की गुरुवार को कोरोना से मौत हो गई।
हरिद्वार के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. एस.के. झा ने बताया,''हरिद्वार में अब तक 30 साधु COVID19 पॉजिटिव पाए गए हैं। मेडिकल टीम अखाड़ों में जा रही हैं और साधुओं के लगातार RT-PCR टेस्ट किए जा रहे हैं। टेस्टिंग को 17 अप्रैल से और तेज़ किया जाएगा|
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. एसके झा ने आगे कहा कि, "कोरोना के गंभीर मरीजों को ऋषिकेश एम्स भेजा जा रहा है। बाहर से आने वालों को अस्पताल में भर्ती कराया जाता है। इसके अलावा हरिद्वार से संबंधित लोगों को घर से बाहर पहुंचाया जाता है।"
उन्होंने यह भी कहा कि, अभी हरिद्वार के अस्पतालों में घबराहट की स्थिति नहीं है। जानकारी के अनुसार, यहां बीते 10 दिन में करीब 70 प्रमुख संतों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आ चुकी है। हालांकि, सरकारी आंकड़ा 30 तक सीमित है। बहरहाल, हरिद्वार के कनखल इलाके में जहां 10 हजार संत व चेले ठहरे हुए हैं, उसे आज सैनिटाइज किया जाएगा।