मुख्य सामग्री पर जाएँ
28 अक्टूबर 2026

कांग्रेस नेता रणदीप सिंह सुरजेवाला कोरोना वायरस से संक्रमित

नई दिल्ली: देश में कोरोना वायरस का संक्रमण काबू में आने का नाम नहीं ले रहा है| कोरोना वायरस अब तेजी से पूरे देश में पांव पसारने लगा है। आम से लेकर खास तक को कोरोना अपनी चपेट में ले रहा है। कांग्रेस न…

कांग्रेस नेता रणदीप सिंह सुरजेवाला कोरोना वायरस से संक्रमित
कांग्रेस नेता रणदीप सिंह सुरजेवाला कोरोना वायरस से संक्रमित | फ़ोटो: TVL News

नई दिल्ली: देश में कोरोना वायरस का संक्रमण काबू में आने का नाम नहीं ले रहा है| कोरोना वायरस अब तेजी से पूरे देश में पांव पसारने लगा है। आम से लेकर खास तक को कोरोना अपनी चपेट में ले रहा है। कांग्रेस नेता रणदीप सिंह सुरजेवाला भी कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं।रणदीप सिंह सुरजेवाला ने ट्वीट कर यह जानकारी दी है|




कांग्रेस नेता सुरजेवाला ने ट्वीट कर लिखा कि,'' मैं आज सुबह कोविड-19 जांच के बाद पॉजिटिव पाया गया हूं। जो भी पिछले 5 दिनों के अंदर मेरे संपर्क में आए हैं, वो खुद को आइसोलेट कर लें और कोरोना जांच करवाएं, आवश्यक सावधानी भी बरतें। कांग्रेस महासचिव रणदीप सुरजेवाला को राहुल गांधी के करीबी नेताओं में शुमार किया जाता है। 




बता दें कि,''देश में कोरोना वायरस के संक्रमितों की संख्या में तेजी बरकरार है| 16 अप्रैल की सुबह तक देश में कोरोना पॉजिटिव मामलों की संख्या 1 करोड़ 42 लाख 92 हज़ार के करीब पहुँच गया है|  देश में पिछले 24 घंटों में कोरोनावायरस के कारण 1,185 लोगों की मौत हुई, जिसके बाद इस वायरस के संक्रमण से मरने वालों की कुल संख्या 1,74,308 हो गई है|




स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार ,''भारत में पिछले 24 घंटे में COVID19 के  2,17,353 नए मामले आने के बाद कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या 1,42,91,917 हुई। 1,185 नई मौतों के बाद कुल मौतों की संख्या 1,74,308 हो गई है।  देश में सक्रिय मामलों की कुल संख्या 15,69,743  है और डिस्चार्ज हुए मामलों की कुल संख्या 1,25,47,866 है।

tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 16 अप्रैल 2021 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 26 अक्टूबर 2026 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।