देहरादून: उत्तराखंड के ऋषिकेश से भारत में पिछले ग्यारह वर्षों से अवैध रूप से रह रही एक बांग्लादेशी महिला को पुलिस ने बुधवार, 24 अगस्त 2022 को गिरफ्तार कर लिया।। बांग्लादेशी महिला सोनिया चौधरी अवैध रूप से आवास विकास कॉलोनी, ऋषिकेश रह रही थी| सोनिया चौधरी के पास से बांग्लादेशी पासपोर्ट मिला। महिला यहां टूरिस्ट वीजा पर आई थी जो कि सितंबर 2011 में समाप्त हो चुका है। उसके बांग्लादेशी पासपोर्ट की वैधता भी 2014 में समाप्त हो चुकी है|
महिला सोनिया चौधरी (40 वर्ष) पत्नी बावला चौधरी ने अवैध तरीके से भारतीय पासपोर्ट बनाने के साथ-साथ मतदाता पहचान पत्र, आधार कार्ड भी बनवा लिया था। वह ऋषिकेश के आवास विकास कालोनी में एक मकान खरीद कर उस में रह रही थी।
महिला मूल रूप से बांग्लादेश के चटगांव की रहने वाली है। महिला का पति बावला चौधरी दुबई में काम करता है। पुलिस के अनुसार,''जून 2011 में यह महिला टूरिस्ट वीजा पर भारत आई थी।
पुलिस के मुताबिक सोनिया चौधरी मूल रूप से ग्राम खंडाकिया पोस्ट यूनुस नगर, थाना हजारी, जिला चिटगांव बांग्लादेश की रहने वाली है। महिला को गिरफ्तार कर लिया गया। इस महिला ने यहां ( वीरभद्र रोड, ऋषिकेश जिला देहरादून ) वर्ष 2016 में मकान खरीद (मकान नंबर 927 आवास विकास कालोनी) कर उसकी रजिस्ट्री भी करा ली थी
देहरादून एसएसपी दलीप सिंह कुंवर ने बताया कि ,''एक बांग्लादेशी महिला को ऋषिकेश से गिरफ्तार किया गया, जो अवैध रूप से भारत में रही थी। उसका वीजा 18 सितंबर, 2011 को समाप्त हो गया था। वह भारत में अवैध रूप से रह रही थी|