कानपुर: थाना गोविंदनगर क्षेत्र में मंगलवार की रात हुई युवक की हत्या की घटना में पुलिस ने एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस वारदात में शामिल अन्य अभियुक्तों (आठ नामजद आरोपियों) की तलाश में जुटी हुई है। सफाई कर्मी की नृशंस हत्याकांड में गोविंद नगर पुलिस ने बुधवार रात को एक नाबालिग को गिरफ्तार किया है। अन्य हत्यारोपी घर पर ताला लगाकर फरार हैं।
गोविंद नगर डीबीएस कॉलेज के सामने कच्ची बस्ती में मंगलवार रात (23 अगस्त 2022 की रात) में दबंगों ने सफाई कर्मी संजय बाल्मीकि की ईट पत्थर, चापड़ व चाकू आदि से नृशंस हत्या की थी। मामले में मृतक के भाई ने मोहल्ले में रहने वाले नौ लोगों के खिलाफ हत्या की एफआईआर गोविंद नगर थाने में दर्ज कराई थी। बुधवार, 24 अगस्त 2022 को एक हत्याकांड में शामिल एक नाबालिग को अरेस्ट किया है।
घटनाक्रम के मुताबिक मंगलवार रात करीब 10:30 बजे कच्ची बस्ती गोविंद नगर निवासी नंदन एवं विशाल बाल्मीकि में किसी बात को लेकर झगड़ा हो रहा था कि तभी विशाल बाल्मीकि ने पत्थर चलाया जो पड़ोस में ही बैठी राधा पत्नी संतोष के जाकर लगा | जिस पर उन्होंने इसका विरोध किया तथा बाहर टहल रहे उनके देवर संजय सांवरिया पुत्र स्वर्गीय हीरालाल निवासी 380 कच्ची बस्ती गोविंद नगर उम्र करीब 38 वर्ष जो कि खाना खाकर बाहर घूम रहे थे उन्होंने भी विशाल आदि से कहा कि बच्चे बाहर घूम रहे हैं पत्थर किसी को भी लग सकता था।
जिस पर 1-विशाल एवं 2-शिवा पुत्र स्वर्गीय राजू बाल्मीकि 3- आशीष पुत्र भोला बाल्मीकि 4- विशाल पुत्र राजू वाल्मीकि 5-भोंदू उर्फ अविनाश पुत्र राजू बाल्मीकि 6-तनु पुत्र अजय 7-साहिल पुत्र रामविलास एवं भोला पुत्र स्वर्गीय कल्लू निवासी गण कच्ची बस्ती गोविंद नगर द्वारा ईट पत्थर एवं चाकू आदि से संजय सांवरिया पर वार कर दिया गया जिन्हें इलाज के लिए हैलट ले जाया गया जहां पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
पुलिस ने घटना में मु0अ0स0 435/2022 धारा 147/148/149/504/506/336/302/34 भादवि व 07 सीएलए एक्ट में नामजद वाछित बालअपचारी निवासी कच्ची बस्ती थाना गोविन्द नगर को पुलिस ने गुजैनी बाईपास रतनलाल नगर गोविन्द नगर से गिरफ्तार किया है। बालअपचारी के विरुद्ध विधिक कार्यवाही करते हुए बालअपचारी को सम्बन्धित न्यायालय पेश किया जायेगा।