मुख्य सामग्री पर जाएँ
26 अगस्त 2026

देहरादून में पांच मर्डर से हड़कंप: पूजा करने के दौरान टोकने पर गुस्साए शख्स ने पत्नी , तीन बेटियों और मां को गला रेतकर मार डाला

देहरादून: उत्तराखंड की राजधानी देहरादून के रानीपोखरी क्षेत्र में सोमवार सुबह एक व्यक्ति ने अपनी मां, पत्नी और तीन बेटियों समेत पांचों की गला रेत कर निर्मम हत्या कर दी| घटना से पूरे इलाके में सनसनी फै…

देहरादून में पांच मर्डर से हड़कंप: पूजा करने के दौरान टोकने पर गुस्साए शख्स ने पत्नी , तीन बेटियों और मां को गला रेतकर मार डाला
देहरादून में पांच मर्डर से हड़कंप: पूजा करने के दौरान टोकने पर गुस्साए शख्स ने पत्नी , तीन बेटियों और मां को गला रेतकर मार डाला | फ़ोटो: TVL News

देहरादून:  उत्तराखंड की राजधानी देहरादून के रानीपोखरी क्षेत्र में सोमवार सुबह एक व्यक्ति ने अपनी मां, पत्नी और तीन बेटियों समेत पांचों की गला रेत कर निर्मम हत्या कर दी|  घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है| सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस को घर के दरवाजों और कमरे से लेकर किचन तक खून ही खून दिखा। फिलहाल पुलिस ने आरोपी व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया है और उसने हत्या करना कबूल कर लिया है।



देहरादून के रानीपोखरी के शांति नगर इलाके में महेश तिवारी अपनी मां बीतन देवी, पत्नी नीतू देवी और चार बच्चों साथ रहता था। सोमवार सुबह बच्चे स्कूल जाने के लिए तैयार हो रहे थे| महेश पूजा पाठ में लगा था। इसी दौरान महेश की पत्नी ने बच्चों के लिए नाश्ता बनाने में सहयोग करने को कहा।  पूजा में टोकने से नाराज महेश ने चाकू से पत्नी पर ताबड़तोड़ वार कर गला रेत कर मार डाला। इसके बाद भी उसका गुस्सा शांत नहीं हुआ और उसने अपनी मां और बेटियों को भी मौत के घाट उतार दिया।



पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार महेश तिवारी बेरोजगार था और वह अपने बड़े भाई उमेश तिवारी के मकान में रहता था। घर परिवार चलाने के लिए उमेश अपने छोटे भाई महेश को हर महीने रुपए देता था। महेश तिवारी की 4 बेटियां थीं। उसने तीन बेटियों की बेरहमी से हत्या कर दी। अब परिवार में सिर्फ एक बच्ची जिंदा है,  क्योंकि वह अपनी बुआ के पास गई हुई थी। मृतकों में मां बीतन देवी उम्र 70 साल, पत्नी नीतू देवी उम्र 36 साल, बेटी अपर्णा उम्र 13 साल, स्वर्णा उम्र 11 साल और अन्नपूर्णा उम्र 9 साल शामिल हैं।




गढ़वाल रेंज के डीआईजी करण सिंह नागन्याल ने बताया कि,''पूजा करने के दौरान पत्नी द्वारा टोकने पर महेश नामक एक व्यक्ति ने पहले अपनी पत्नी की गला रेत कर हत्या कर दी फिर अपनी 3 बच्चियों की हत्या की और अंत में मां की हत्या कर दी। कुल मिलाकर 5 लोगों की हत्या की गई है| घर से शोर की आवाज़ सुन कर एक पड़ोसी वहां पहुंचा उसने बचाने की कोशिश की लेकिन दरवाज़ा अंदर से बंद होने के कारण बचाने में नाकामयाब रहा। आरोपी ने अपना जुर्म भी कबूला है। आगे की कार्रवाई की जा रही है|





tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 29 अगस्त 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 25 अगस्त 2026 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।