मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

कन्नौज: रेप पीड़ित बेटी के लिए इंसाफ मांगने थाने पहुंची माँ को इंस्पेक्टर ने बनाया हवस का शिकार, जेल भेजा गया आरोपी इंस्पेक्टर

कन्नौज: उत्तर प्रदेश के कन्नौज जिले में रेप पीड़ित बेटी के लिए इंसाफ मांगने आई महिला के साथ चौकी इंचार्ज ने अपने सराकरी आवास पर बलात्क किया| घटना के सामने आने के बाद आरोपी पुलिसकर्मी को जेल भेज दिया…

कन्नौज: रेप पीड़ित बेटी के लिए इंसाफ मांगने थाने पहुंची माँ को इंस्पेक्टर ने बनाया हवस का शिकार, जेल भेजा गया आरोपी इंस्पेक्टर
कन्नौज: रेप पीड़ित बेटी के लिए इंसाफ मांगने थाने पहुंची माँ को इंस्पेक्टर ने बनाया हवस का शिकार, जेल भेजा गया आरोपी इंस्पेक्टर | फ़ोटो: TVL News

कन्नौज:  उत्तर प्रदेश के कन्नौज जिले में  रेप पीड़ित बेटी के लिए इंसाफ मांगने आई महिला के साथ चौकी इंचार्ज ने अपने सराकरी आवास पर बलात्क किया| घटना के सामने आने के बाद आरोपी पुलिसकर्मी को जेल भेज दिया गया है| मामला सदर कोतवाली की हाजी शरीफ चौकी का है। महिला 17 साल की बेटी के साथ हुए रेप का इंसाफ मांगने के लिए शरीफ चौकी इंचार्ज के पास गई, लेकिन हाजी शरीफ चौकी इंचार्ज अनूप मौर्य ने इंसाफ देने के बजाय रेप की पीड़िता की मां को अपनी सरकारी आवास पर बुलाया और उसके साथ दुष्कर्म किया है। मामला सामने आते ही तुरंत एसपी ने आरोपी चौकी इंचार्ज के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की और जेल भेज दिया है| अनूप मौर्य बीती 30 जुलाई 2022 को सब-इंस्पेक्टर से इंस्पेक्टर बना था | 



कन्नौज पुलिस स्टेशन में चौकी प्रभारी अनूप कुमार मौर्य के खिलाफ एक दुष्कर्म पीड़िता की मां से कथित रूप से दुष्कर्म के आरोप में प्राथमिकी दर्ज की गई। महिला ने अपनी बेटी के आरोपी की गिरफ़्तारी के संबंध में उससे संपर्क किया था। महिला की शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज हुई है।

 तहरीर के आधार पर मामला दर्ज़ कर आरोपी को जेल भेज दिया गया है।



बीते दिनों कन्नौज कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में रहने वाली महिला की बेटी के साथ गैंगरेप की घटना हुई थी। इस मामले के जांच की जिम्मेदारी कन्नौज सदर कोतवाली क्षेत्र की चौकी हाजी शरीफ के प्रभारी अनूप कुमार मौर्य को मिली थी| जांच के सिलसिले में निरीक्षक अनूप मौर्या ने महिला को पुलिस लाइन स्थित अपने आवास पर आने के लिए बोला। इंस्पेक्टर अनूप मौर्या के बुलाने पर रविवार को महिला उनके सरकारी आवास पर पहुंची। आरोप है कि इंस्पेक्टर अनूप मौर्य ने महिला के साथ रेप किया।महिला रोते हुए अनूप मौर्य के आवास से बाहर निकली और फिर सदर कोतवाली जा पहुंची। जहां महिला ने इंस्पेक्टर के बारे में कोतवाली में शिकायत की।



केस के सिलसिले में कोतवाली प्रभारी आलोक दुबे ने पुलिस अधीक्षक कुंवर अनुपम सिंह को प्रकरण से अवगत कराया। मामले की गंभीरता देख एसपी ने सीओ सिटी को शिव प्रताप सिंह को मामले की जांच सौंपी और 24 घंटे में रिपोर्ट देने के आदेश दे दिए। मामले को लेकर सीओ को जांच में रेप के सबूत मिले। इसके बाद सोमवार को हाजी शरीफ चौकी इंचार्ज अनूप मौर्या के खिलाफ एसपी के आदेश पर सदर कोतवाली में एफआईआर दर्ज कराई गई| सोमवार को ही गिरफ्तार कर इंस्पेक्टर अनूप मौर्य को जेल भेज दिया गया।



आरोपी अनूप कुमार को हाल ही में प्रमोशन मिला था। 30 जुलाई को अनूप मौर्य समेत जिले में सात लोग दरोगा से इंस्पेक्टर बने थे। सभी के कंधों पर स्टार लगा कर एसपी ने दरोगा से इंस्पेक्टर बनने की उनको बधाई दी थी। एसपी ने सभी नए इंस्पेक्टरों को जिम्मेदारी से काम करने की हिदायत भी दी थी, लेकिन अनूप कुमार मौर्य को प्रमोशन पाए एक महीना भी पूरा नहीं हो पाया था | अब रेप केस में गिरफ्तार कर उन्हें जेल भेज दिया गया।




कन्नौज SP कुंअर अनुपम सिंह ने बताया,''पीड़ित महिला ने तहरीर दी कि हाजी शरीफ चौकी इंचार्ज ने एक मुकदमे की जांच से संबंधित मामले में महिला को अपने आवास पर बुलाया और उसके साथ दुष्कर्म किया। तहरीर के आधार पर मामला दर्ज़ कर आरोपी को जेल भेज दिया गया है। आगे की कार्रवाई जारी है|


Image






tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 30 अगस्त 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।