मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

हरीश रावत छोड़ रहे कांग्रेस का 'हाथ'?, कहा- मेरा 'स्वास्थ्य व राजनैतिक स्वास्थ्य- दोनों स्थान परिवर्तन चाह रहे हैं...

देहरादून: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा,''''मेरा स्वास्थ्य व राजनैतिक स्वास्थ्य, दोनों स्थान परिवर्तन चाह रहे हैं अर्थात उत्तराखण्ड से दिल्ली की ओर प्रस्थान किया जाय।…

हरीश रावत छोड़ रहे कांग्रेस का 'हाथ'?, कहा- मेरा 'स्वास्थ्य व राजनैतिक स्वास्थ्य- दोनों स्थान परिवर्तन चाह रहे हैं...
हरीश रावत छोड़ रहे कांग्रेस का 'हाथ'?, कहा- मेरा 'स्वास्थ्य व राजनैतिक स्वास्थ्य- दोनों स्थान परिवर्तन चाह रहे हैं... | फ़ोटो: TVL News

देहरादून: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा,''''मेरा स्वास्थ्य व राजनैतिक स्वास्थ्य, दोनों स्थान परिवर्तन चाह रहे हैं अर्थात उत्तराखण्ड से दिल्ली की ओर प्रस्थान किया जाय। जब भी मैं दिल्ली की सोचता हॅू तो बहुत सारे ऐसे साथी जिन्होंने 1980 के बाद मुझे सहारा दिया और दिल्ली से परिचित करवाया, उनकी याद बराबर आती है। इसमें ऐसे लोग हैं जिन्होंने मुझे प्रवासी बंधुओं का भी प्रियपात्र बनाया और देश के कर्मचारी और श्रमिक संगठनों का भी प्रियपात्र बनाया उनकी मुझे बहुधा याद आती है। उनमें से कुछ अब हमारे बीच हैं, कुछ नहीं हैं। श्रमिक संगठनों में ललित माखन हैं व रंगराजन कुमार मंगलम के साथ काम प्रारम्भ किया। 



पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा,'''हमारे साथी सांगले साहब, मोटवानी जी, जयपाल जी, कृष्णमूर्ति जी तो आज हमारे बीच में नहीं हैं, मगर मंगल सिंह नेगी जी, एम.जे. खब्बर जी, डी.के. यादव जी, आई.एस. सिद्धकी आदि आज भी सामाजिक जीवन में सक्रिय हैं। ऐसे समय में जब कर्मचारी संगठनों में कांग्रेस का असर निरन्तर घट रहा है। 



हरीश रावत ने कहा,''मेरा मन बार-बार कह रहा है देश भर में फैले हुये अपने पुराने साथियों को जो आज भी सक्रिय हैं उन्हें जोड़ू और पुराने संगठन को खड़ा करूं। इसी तरीके से उत्तराखण्ड के प्रवासियों बंधुओं में चाहे कुमाऊं हो या गढ़वाल हो, बहुत सारे लोगों ने मुझे रामलीलाओं, सांस्कृतिक कार्यक्रमों और भी बहुत सारे सामाजिक कार्यक्रमों के माध्यम से मुझे, दिल्ली में रह रहे गढ़वाली और कुमाऊंनी भाईयों से जोड़ा।



रावत ने कहा,''कमल दा सास्वत नेता थे, एम.डी. भट्ट जी, कामरेड कल्याण सिंह रावत जी, दलीप रावत उनके पिताजी गोविन्द सिंह रावत, डी.एस. चैधरी, मंगल सिंह नेगी, मोहब्बत सिंह राणा, सोबन सिंह रावत जी, महरा जी, ये सब लोग मुझे ऐसी बैठकों में लेकर के जाते थे। बल्कि थोड़ा बहुत गढ़वाल के लोगों के साथ जुड़ाव बढ़ाने में हमारे तत्कालिन सांसद त्रेपन सिंह नेगी जी का भी बड़ा योगदान था। 



पूर्व मुख्यमंत्री रावत ने कहा,'''मैं सत्तारूढ़ पार्टी का सांसद था, वो (त्रेपन सिंह नेगी) कांग्रेस के विरोध में थे, तो वो लोगों को बराबर मेरे पास भेजते कि उनसे काम करवा कर के ले आओ। राज्य आन्दोलन के दिनों में धीरेंद्र प्रताप जी, हरिपाल रावत जी, एल.डी. पाण्डे, शंकर रावत, अनिल पंत, श्री बुटोला, रामेश्वर गोस्वामी जी, आर.एस. पुण्डीर, विरेन्द्र नेगी जी, राम प्रसाद पोखरियाल जी, आर.पी. ध्यानी जी, संगीता पंत जी, के.एम. पाण्डे जी, जगदीश नेगी जी, दीवान सिंह नयाल जी, प्रताप बिष्ट जी ऐसे बहुत सारे लोग हैं, इनमें से कुछ लोग अब हमारे बीच नहीं रहे। मगर बहुत सारे लोग आज भी सार्वजनिक जीवन में बहुत सक्रिय हैं। 



एक समय था, उत्तराखण्ड के प्रवासियों में कांग्रेस का बड़ा दबदबा था, आज वो दबदबा भाजपा और आप का बन गया है। मेरे मन में लालसा है कि एक बार फिर दिल्ली स्थित उत्तराखण्ड प्रवासियों में कांग्रेस मजबूत करूं। खैर ये विचार हैं, अनंतोगत्वा देखिये मन और मस्तिष्क क्या कहता है! और जिधर दोनों एक साथ कहेंगे उस ओर चल पडेंगे।





tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 12 अप्रैल 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।