मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

अमेरिका के न्यूयॉर्क में हमला: ब्रुकलिन मेट्रो स्टेशन पर अंधाधुंध फायरिंग, 16 लोग घायल; हमलावर फरार

वॉशिंगटन: अमेरिका के न्यूयॉर्क में ब्रुकलिन शहर के सबवे स्‍टेशन (Brooklyn Subway Station) पर बड़ा हमला हुआ है, यहां एक नकाब पहने एक हमलावर ने कई लोगों पर अंधाधुंध गोलियां (Mass Shooting) बरसाईं| इस ह…

अमेरिका के न्यूयॉर्क में हमला: ब्रुकलिन मेट्रो स्टेशन पर अंधाधुंध फायरिंग, 16 लोग घायल; हमलावर फरार
अमेरिका के न्यूयॉर्क में हमला: ब्रुकलिन मेट्रो स्टेशन पर अंधाधुंध फायरिंग, 16 लोग घायल; हमलावर फरार | फ़ोटो: TVL News

वॉशिंगटन: अमेरिका के न्यूयॉर्क में ब्रुकलिन शहर के सबवे स्‍टेशन (Brooklyn Subway Station) पर बड़ा हमला हुआ है, यहां एक नकाब पहने एक हमलावर ने कई लोगों पर अंधाधुंध गोलियां (Mass Shooting) बरसाईं| इस हमले में 16 लोग घायल हो गए। तीन की हालत गंभीर है। कुछ रिपोर्ट्स में कहा गया है कि ब्रुकलिन स्टेशन की इस घटना के बाद वहां जब सर्च ऑपरेशन चलाया गया तो कुछ बिना फटे बम भी मिले।



अमेरिका के प्रशासन की ओर से कहा गया कि न्‍यूयॉर्क सिटी के इस सबवे स्‍टेशन पर गोलीबारी की घटना में कम से कम 16 लोग घायल हुए हैं|  न्यूयॉर्क पुलिस ने साफ कर दिया है कि मेट्रो स्टेशन पर हुई गोलीबारी आतंकी घटना नहीं है। पुलिस फायरिंग के नजरिए से ही मामले की जांच कर रही है। हमलावर अब तक पकड़ में नहीं आया है। पुलिस ने अंदेशा जताया है कि हमलावर और भी हमले को अंजाम दे सकता है। 



न्‍यूयॉर्क शहर के पुलिस कमिश्‍नर कीचेंट सीवेल ने कहा कि ब्रुकलिन सबवे गोलीबारी मामले की जांच फिलहाल आतंकी कार्रवाई के रूप में नहीं की जा रही है| पुलिस कमिश्‍नर कीचेंट सीवेल ने बताया कि हमले में घायल हुए लोगों की जान को कोई गंभीर खतरा नहीं है| 16 घायलों में से 10 को गोलियां लगी हैं. पांच लोगों की हालत नाजुक लेकिन स्थिर है| मामले में संदिग्‍ध 5”5 का अश्‍वेत पुरुष अभी भी फरार है, वह हरे रंग की कंस्‍ट्रक्‍शन बनियान और हुडी पहने है|



पुलिस के मुताबिक, फायरिंग करने वाला शख्स कंस्ट्रक्शन वर्कर जैसे कपड़े पहने था। न्यूयॉर्क पोस्ट के मुताबिक शख्स कुछ छोटे बम लेकर स्टेशन में घुसा था। उसके हाथ में गन भी थी। इलाका सील कर दिया गया है और हमलावर की तलाश की जा रही है। CNN के मुताबिक, 16 घायलों में से 8 को गोली लगी है। बाकी भगदड़ या बम की वजह से घायल हुए हैं।



न्‍यूयॉर्क पुलिस (New York Police ) के प्रवक्‍ता ने बताया, "8:27 बजे पुलिस को एक शख्‍स का कॉल आया जिसने सबवे पर गोली मारे जाने के बारे में जानकारी दी.." खबरों में कहा गया है कि ट्रेनों को रोक दिया गया है...कुछ रिपोर्ट में कहा गया है कि हमले के स्‍थान पर विस्‍फोटक बरामद हुआ है|हालांकि इसकी अभी पुष्टि नहीं हुई है|




मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, न्यूयॉर्क के सबअर्बन एरिया ब्रुकलिन में लोग रोज की तरह लोकल मेट्रो स्टेशन पर पहुंच रहे थे। यहां से ये लोग शहर के कई दूसरे हिस्सों तक पहुंचते हैं। इसके लिए मेट्रो स्टेशन पर एक ट्यूब एरिया है। यहां से तीन अलग रूट्स के लिए मेट्रो ट्रेन चलती हैं। सुबह करीब 8.30 बजे (अमेरिकी वक्त के मुताबिक) अचानक ब्लास्ट और चंद सेकेंड्स बाद फायरिंग की आवाज आई। इसके बाद अफरातफरी मच गई।


कुछ चश्मदीदों का कहना है कि एक शख्स कंस्ट्रक्शन वर्कर्स (जो मेट्रो स्टेशन पर मेंटेनेंस का काम देखते हैं) की ड्रेस में दिखा। उसने एक थैला ट्रेन के करीब फेंका। उसके हाथ में गन भी थी। चंद मिनट बाद धुआं कम हुआ तो कई लोग प्लेटफॉर्म पर गिरे दिखे। इनके शरीर से खून बह रहा था।



ट्रेन सर्विस बंद
घटना के फौरन बाद इस स्टेशन से सभी ट्रेन सर्विसेज बंद कर दी गईं। जो ट्रेन जहां थी, उसे वहीं रोक दिया गया। न्यूयॉर्क पुलिस की कमांडो टीम ने स्टेशन को अपने कंट्रोल में ले लिया। एक चश्मदीद ने न्यूयॉर्क पोस्ट से कहा- पहले हमने बम धमाके जैसी आवाज सुनी। इसके बाद फायरिंग होने लगी। लोगों ने वहां छिपने की जगह तलाशी, लेकिन कई फायरिंग की चपेट में आ गए।



गैस मास्क पहने शख्स ने किया हमला 

वरिष्ठ अधिकारियों के अनुसार, कम से कम पांच लोगों को लगभग 5 फीट 5 इंच लंबे और 180 पाउंड के एक व्यक्ति ने गोली मार दी, जो एक गैस मास्क और निर्माण स्थल वाले नारंगी रंग के कपड़े पहने हुए था। वह मौके से फरार हो गया और पकड़ा नहीं गया है। हमलावर ने पांच लोगों को गोली मारी और आठ लोग भगदड़ में घायल हुए। वीडियो में भारी अफरातफरी और यात्रियों को इधर-उधर भागते देखा गया। 



कई लोग हुए बंदूकधारियों का शिकार हुए 

अग्निशमन विभाग का कहना है कि उसने स्टेशन पर धुएं के लिए एक कॉल का जवाब दिया और कई लोगों को बंदूकधारियों के हमले का शिकार पाया। सोशल मीडिया पर पोस्ट की गई तस्वीरों में लोगों को फर्श पर खून से लथपथ दिखाया गया है और सिटीजन ऐप के फुटेज में घटनास्थल पर भारी संख्या में पुलिस अधिकारी नजर आए। सूत्रों ने कहा कि कुछ घायल जान बचाने के लिए दूसरी ट्रेन में कूद गए।



https://www.thevirallines.net/world-news-america-raksha-mantri-rajnath-singh-rajnath-singh-s-jaishankar-antony-blinken-lloyd-j-austin-iii-at-india-us-2-plus-2-ministerial-dialogue


अग्निशमन विभाग ने न्यूयॉर्क के लोगों को इस क्षेत्र में जाने से बचने को कहा है साथ ही आपातकालीन वाहनों के आने की सूचना दी है। 59 स्ट्रीट से अटलांटिक एवेन्यू तक एन/आर लाइन पर बिजली बंद कर दी गई है और बी, डी, एफ, एन, क्यू और आर लाइनों पर सप्लाई में देरी की सूचना मिली है। डब्ल्यू सेवा बंद है। न्यूयॉर्क शहर पुलिस विभाग (एनवाईपीडी) ने कहा कि इस समय कोई सक्रिय विस्फोटक उपकरण नहीं हैं। गवाहों को एनवाईपीडी क्राइम स्टॉपर्स को 800577TIPS पर कॉल करने के लिए कहा गया है। साथ ही कहा गया है, कृपया क्षेत्र से दूर रहें। उपलब्ध होने पर अधिक जानकारी दी जाएगी। 



https://www.thevirallines.net/world-news-america-raksha-mantri-rajnath-singh-meeting-with-the-us-defense-secretary-lloyd-austin-at-the-pentagon 


जो बाइडन को दी गई जानकारी 

व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव जेन साकी ने बताया कि राष्ट्रपति बाइडन को न्यूयॉर्क सिटी मेट्रो गोलीबारी के संबंध में ताजा घटनाओं की जानकारी दी गई है। साकी ने कहा कि व्हाइट हाउस के वरिष्ठ कर्मचारी न्यूयॉर्क शहर के मेयर एरिक एडम्स और पुलिस आयुक्त कीचंत सेवेल के संपर्क में हैं। वहीं, न्याय विभाग के प्रवक्ता के अनुसार, अटॉर्नी जनरल मेरिक गारलैंड को प्रारंभिक ब्रीफिंग मिली है और वह ब्रूकलिन में स्थिति की निगरानी कर रहे हैं।



https://www.thevirallines.net/india-news-recent-reports-of-killing-of-innocent-civilians-in-bucha-very-worrying-says-pm-modi-in-virtual-meeting-with-us-president-biden



tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 12 अप्रैल 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।