देहरादून: उत्तराखंड में एई-जेई, लोक सेवा आयोग और उत्तराखंड अधीनस्थ चयन सेवा आयोग समेत कई भर्ती घोटालों को लेकर बेरोजगार युवाओं ने राज्य भर में अलग-अलग जगह प्रदर्शन करते हुए जोरदार नारेबाजी की| भर्तियों में घोटाले की CBI जांच की मांग को लेकर देहरादून के मुख्य राजपुर रोड पर युवाओं ने प्रदर्शन किया| इस दौरान पुलिस ने बेरोजगार युवाओं पर लाठीचार्ज भी किया| लाठीचार्ज में कई युवा घायल है|भर्ती में अनियमितता की सीबीआई जांच की मांग को लेकर आंदोलन कर रहे प्रदर्शनकारियों को अब पुलिस ने हिरासत में लिया है.
उत्तराखंड भर्तियों में घोटाले को लेकर हल्द्वानी के बुद्ध पार्क में सरकारी भर्तियों में आवेदन करने वाले सैकड़ों युवाओं ने प्रदर्शन किया| इसके साथ ही युवाओं ने देहरादून में बेरोजगार युवाओं को जबरन उठाने और लाठीचार्ज करने का भी विरोध कर रहे थे| इसी के साथ प्रदर्शनकारी युवाओं ने अपने विरोध और मांगों को लेकर सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन भी सौंपा|
सीबीआई जांच की मांग को लेकर आंदोलन कर रहे युवाओं ने सरकार के खिलाफ बड़ा प्रदर्शन किया| उत्तराखंड भर्तियों में गड़बड़ी की CBI जांच की मांग को लेकर देहरादून के मुख्य राजपुर रोड पर प्रदर्शन कर रहे बेरोजगार युवकों ने लाठीचार्ज के बाद पुलिस बल पर पथराव किया और पुलिस के वाहनों को क्षतिग्रस्त कर दिया। पुलिस प्रशासन के साथ भारी पुलिस बल मौके पर मौजूद।
प्रदर्शनकारियों ने कहा कि पूरे प्रदेश में भर्ती परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवा अब राज्य सरकार के खिलाफ उतर आए हैं| युवाओं का कहना है कि राज्य के अंदर अब किसी भी परीक्षा पर विश्वास नहीं रह गया, ??्योंकि वो भर्ती परीक्षाओं की तैयारियां काफी समय से कर रहे हैं, लेकिन जब वह पेपर देते हैं तो उनको दूसरे दिन यह सूचना मिलती है कि उनका पेपर लीक हो गया है| फिर दूसरे की आस में तैयारी करते हैं तो वो भी लीक हो जाता है| इसलिए युवाओं का भरोसा सरकार से उठ गया है|
प्रदर्शनकारी युवाओं का कहना था कि भर्ती घोटाले में शामिल असली लोग अभी भी सलाखों के बाहर हैं, जिन्हें पुलिस नहीं पकड़ रही है| सिर्फ बेरोजगार युवाओं के आंदोलन को जबरन बलपूर्वक खत्म करने का काम किया जा रहा है| ऐसे में वह हताश और निराश हैं और उनके सामने कोई उम्मीद नहीं बची है|
महिला अभ्यर्थियों का कहना था कि सरकार महिला सशक्तिकरण की बड़ी-बड़ी बातें करती है, लेकिन भर्ती परीक्षाओं को लीक करने वाले गुनहगारों को सरकार नहीं पकड़ रही है| सभी युवा राज्य के अंदर हुए तमाम भर्ती घोटालों की सीबीआई जांच की मांग कर रहे हैं| यदि सरकार ने इस पूरे घोटाले की सीबीआई जांच की सिफारिश नहीं की, तो वो लोग उग्र आंदोलन करेंगे|
प्रदर्शन कर रहे युवाओं ने बताया कि वो पहाड़ के दूरदराज इलाकों से यहां आकर परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं और उन्हें पता चलता है कि एक के बाद एक सभी पेपर लीक हो रहे हैं| प्रदर्शनकारियों ने कहना है कि परीक्षाओं का जांच परिणाम सामने आने तक अगली होने वाली परीक्षाओं को रोका जाना चाहिए| यह भी सुनिश्चित किया जाना चाहिए कि पेपर लीक की वजह से कौन-कौन सी परीक्षाएं प्रभावित हुई हैं|
छात्रों पर दुर्भाग्यपूर्ण लाठीचार्ज
पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा कि ,“छात्र एक मजबूत परीक्षा प्रणाली की मांग कर रहे हैं। बीजेपी सरकार के कारण पहले से ही नौकरियों की कमी है, फिर पेपर लीक और रद्द हो जाता है। जब छात्र विरोध कर रहे थे तो उन पर लाठीचार्ज किया गया जो दुर्भाग्यपूर्ण है। सीएम को युवाओं से बात करनी चाहिए|