उत्तराखंड में युवाओं की जिंदगी बर्बाद कर रहा भाजपा सरकार का 'भ्रष्टाचार', अब अपनी जायज मांगों को लेकर धरने पर बैठे तो उन पर बर्बरता से लाठी चार्ज करवा रही: राहुल गांधी
देहरादून: उत्तराखंड में एई-जेई, लोक सेवा आयोग और उत्तराखंड अधीनस्थ चयन सेवा आयोग समेत कई भर्ती घोटालों की CBI जांच की मांग को लेकर छात्रों ने राज्य में अलग-अलग जगह प्रदर्शन करते हुए जोरदार नारेबाजी क…
TBy tvlnews2 मिनट पढ़ें
उत्तराखंड में युवाओं की जिंदगी बर्बाद कर रहा भाजपा सरकार का 'भ्रष्टाचार', अब अपनी जायज मांगों को लेकर धरने पर बैठे तो उन पर बर्बरता से लाठी चार्ज करवा रही: राहुल गांधी | फ़ोटो: TVL News
देहरादून: उत्तराखंड में एई-जेई, लोक सेवा आयोग और उत्तराखंड अधीनस्थ चयन सेवा आयोग समेत कई भर्ती घोटालों की CBI जांच की मांग को लेकर छात्रों ने राज्य में अलग-अलग जगह प्रदर्शन करते हुए जोरदार नारेबाजी की| भर्ती घोटालों की CBI जांच की मांग को लेकर देहरादून के मुख्य राजपुर रोड पर आंदोलन कर रहे बेरोजगार युवाओं पर पुलिस ने लाठीचार्ज किया, इसमें कई युवा घायल हुए है| लाठीचार्ज के बाद उग्र हुए प्रदर्शनकारी छात्रों ने पुलिस बल पर पथराव किया और पुलिस के वाहनों को क्षतिग्रस्त कर दिया। प्रदर्शनकारियों को पुलिस ने हिरासत में लिया है| पुलिस प्रशासन के साथ भारी पुलिस बल मौके पर मौजूद।
भर्ती घोटालों की CBI जांच की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे युवाओं पर पुलिस लाठीचार्ज को लेकर कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने भाजपा सरकार पर हमला बोला है| राहुल गांधी ने कहा, “उत्तराखंड में भाजपा सरकार का भ्रष्टाचार युवाओं की जिंदगी बर्बाद कर रहा है। पेपर लीक होने से त्रस्त युवा जब अपनी जायज़ मांगों को ले कर सरकार के विरुद्ध प्रदर्शन करने बैठे, तो उन पर भाजपा सरकार बर्बरता से लाठी चार्ज करवा रही है।
राहुल गांधी ने कहा, “भारत जोड़ो यात्रा में मैंने युवाओं की चिंता सुनी है और मैं सरकार को बार बार आगाह कर रहा हूं कि देश के युवाओं पर बेरोज़गारी का गहरा संकट है। विद्यार्थियों से मेरा अनुरोध है वो सत्य को आधार बना कर प्रदर्शन को शांतिपूर्ण रखें। सरकार भी ज़िम्मेदारी से कदम उठाए और क्रूरता छोड़ कर उनकी मांगों को सुने।
शेयर करें
T
tvlnews
TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक
जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए
संपर्क करें
या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।
मुफ़्त अलर्ट
ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ
बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।
यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?
यह रिपोर्ट 9 फ़रवरी 2023 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।
इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?
इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।
इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?
TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।