मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

देहरादून की बुजुर्ग महिला ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी के नाम की अपनी सारी जायदाद, कहा- देश को उनकी जरूरत

देहरादून: पुष्पा मुंजियाल, ये नाम इस समय पूरे देश में चर्चा का विषय बना हुआ है| कारण है, इन्होंने अपनी पूरी जायदाद कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के नाम कर दी है | इसके लिए उन्होंने बकायदा देह…

देहरादून की बुजुर्ग महिला ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी के नाम की अपनी सारी जायदाद, कहा- देश को उनकी जरूरत
देहरादून की बुजुर्ग महिला ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी के नाम की अपनी सारी जायदाद, कहा- देश को उनकी जरूरत | फ़ोटो: TVL News

देहरादून: पुष्पा मुंजियाल, ये नाम इस समय पूरे देश में चर्चा का विषय बना हुआ है| कारण है, इन्होंने अपनी पूरी जायदाद कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के नाम कर दी है | इसके लिए उन्होंने बकायदा देहरादून कोर्ट में वसीयतनामा भी पेश किया है| राजधानी देहरादून की नेहरू कॉलोनी डालनवाला की रहने वाली पुष्पा मुंजियाल ने अपनी सारी संपत्ति राहुल गांधी के नाम कर दी है| इसको लेकर पुष्पा मुंजियाल ने देहरादून कोर्ट में वसीयतनामा भी पेश किया है| पुष्पा का कहना है कि वह राहुल गांधी के विचारों से अत्यंत प्रभावित हैं| उनके परिवार ने देश की आजादी से लेकर आज तक हमेशा आगे बढ़कर अपनी सर्वोच्च कुर्बानी दी है|




पुष्पा मुंजियाल, उत्तराखंड की राजधानी देहरादून की नेहरू कॉलोनी डालनवाला की रहने वाली हैं| उनके पिता का नाम मेघराज है| पुष्पा का कहना है कि वह राहुल गांधी के विचारों से काफी प्रभावित हैं| उनके परिवार ने देश की आजादी से लेकर आज तक हमेशा आगे बढ़कर अपनी सर्वोच्च कुर्बानी दी है|उन्होंने कहा कि इस देश की एकता और अखंडता के लिए गांधी परिवार ने अपने प्राणों की आहुति दी है | महिला ने राहुल गांधी और उनके विचारों को देश के लिए जरूरी बताया है|



 पुष्पा का कहना है कि वह राहुल गांधी के विचारों से अत्यंत प्रभावित हैं| गांधी परिवार ने देश की आजादी से लेकर आज तक हमेशा आगे बढ़कर अपनी सर्वोच्च कुर्बानी दी है| उन्होंने कहा कि इस देश की एकता और अखंडता के लिए गांधी परिवार ने अपने प्राणों की आहुति दी है| पुष्पा ने न्यायालय में अपनी संपत्ति का पूर्ण विवरण देते हुए राहुल गांधी के नाम वसीयतनामा प्रस्तुत कर न्यायालय से अनुरोध किया है कि मेरे बाद मेरी पूरी संपत्ति का मालिकाना हक राहुल गांधी को सौंपा जाए| इसमें 50 लाख की संपत्ति के साथ-साथ 10 तोला सोना भी शामिल है|



राहुल गांधी के नाम कर दी पूरी संपत्ति:

 मेघराज की पुत्री पुष्पा ने अपनी सारी संपत्ति राहुल गांधी के नाम कर दी है| पुष्पा आंखों से नहीं देख पाती हैं| कांग्रेस पार्टी के महानगर अध्यक्ष लालचंद शर्मा ने कहा कि महिला ने अपनी सारी एफडी, सोना जो उन्होंने बैंक लॉकर में रखा हुआ था| उन्होंने बैंक का लॉकर नंबर और अकाउंट नंबर वसीयतनामे में लिखा है| उन्होंने यह भी कहा है कि इसके बाद भी जो संपत्ति होगी, वो राहुल गांधी के नाम होगी| यह वसीयतनामा महिला ने कोर्ट से रजिस्टर्ड कराकर प्रीतम सिंह को सौंपा है|



राहुल गांधी से प्रभावित हैं पुष्पा मुंजियाल: 

कांग्रेस के पूर्व नेता प्रतिपक्ष और चकराता विधायक प्रीतम सिंह ने बताया कि आज एक वृद्ध महिला पुष्पा उम्र 79 साल उनके पास आई थीं| पुष्पा आंखों से नहीं देख पाती हैं| इस महिला ने कहा कि गांधी परिवार ने देश की एकता और अखंडता के लिए अपने प्राणों की आहुति दी और देश के स्वतंत्रता संग्राम में महत्वपूर्ण योगदान दिया है.|उन्होंने राजीव गांधी और इंदिरा गांधी के बलिदान का जिक्र करते हुए अपनी सारी संपत्ति राहुल गांधी के नाम करने की बात कही| इतना ही नहीं उन्होंने वसीयत राहुल गांधी के नाम भी कर दी है|




पुष्पा के पास है इतनी संपत्ति:

बताया जा रहा है कि 79 साल की वृद्धा पुष्पा मुंजियाल के पास संपत्ति में 50 लाख की एफडी और 10 तोला सोना भी शामिल है| कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी से प्रभावित पुष्पा ने उनको अपनी इस संपत्ति का वारिस बनाया है| राहुल गांधी भारत की सबसे पुरानी पार्टी कांग्रेस से ताल्लुक रखते हैं| उनके परनाना जवाहर लाल नेहरू भारत के पहले प्रधानमंत्री थे| दादी इंदिरा गांधी भी भारत की प्रधानमंत्री रहीं| पिता राजीव गांधी भी भारत के प्रधानमंत्री रहे थे| राहुल गांधी की मां सोनिया गांधी अभी कांग्रेस की कार्यकारी अध्यक्ष हैं|




भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस उत्तराखंड ने बताया,''देहरादून निवासी सुश्री पुष्पा मुन्जियाल ने अपनी सारी सम्पत्ति का मालिकाना हक कांग्रेस पार्टी के पूर्व अध्यक्ष, सांसद श्री Rahul Gandhi के नाम करते हुए देहरादून कोर्ट में बसीयतनामा पेश किया है। उपरोक्त जानकारी देते हुए महानगर अध्यक्ष Lalchand Sharma ने कहा कि श्री राहुल गांधी के नाम अपनी सम्पत्ति का बसीयतनामा पूर्व प्रदेश अध्यक्ष श्री Pritam Singh को उनके यमुना काॅलोनी स्थित आवास पर सौंपते हुए सुश्री पुष्पा मुन्जियाल ने कहा कि वे श्री राहुल गांधी क विचारों से अत्यधिक प्रभावित हैं। उनके परिवार ने देश की आजादी से लेकर आज तक हमेशा आगे बढकर देश के लिए अपनी सर्वोच्च कुर्बानी दी है। 



चाहे श्रीमती इन्दिरा गांधी हो, चाहे श्री राजीव गांधी हों उन्होंने इस देश की एकता और अखण्डता के लिए अपने प्राणों की कुर्बानी दी। श्रीमती सोनिया गांधी एवं श्री राहुल गांधी ने देश सेवा के लिए अपने को समर्पित किया है। सुश्री पुष्पा मुन्जिवाल ने न्यायालय में अपनी सम्पत्ति का पूर्ण व्यौरा देते हुए श्री राहुल गांधी के नाम बसीयतनामा प्रस्तुत कर न्यायालय से अनुरोध किया है कि मेरे उपरान्त मेरी पूरी सम्पत्ति का मालिकाना हक उन्हें सौंपा जाय।इस अवसर पर श्रीमती सीमा जौहर, अमित कुमार, अजय नेगी, नवीन जोशी, सीताराम नौटियाल आदि अनेक लोग उपस्थित थे।





tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 4 अप्रैल 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 10 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।