मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

भाजपा राज में थाने, तहसील, कलेक्ट्रेट सब भ्रष्टाचार के अड्डे बना दिये गये: योगी सरकार पर बरसे अखिलेश

लखनऊ: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा है कि भाजपा राज में थाने, तहसील, कलेक्ट्रेट सब भ्रष्टाचार के अड्डे बना दिये गये हैं। भाजपा सरकार की जीरो टॉलरेंस नी…

भाजपा राज में थाने, तहसील, कलेक्ट्रेट सब भ्रष्टाचार के अड्डे बना दिये गये: योगी सरकार पर बरसे अखिलेश
भाजपा राज में थाने, तहसील, कलेक्ट्रेट सब भ्रष्टाचार के अड्डे बना दिये गये: योगी सरकार पर बरसे अखिलेश | फ़ोटो: TVL News

लखनऊ: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा है कि भाजपा राज में थाने, तहसील, कलेक्ट्रेट सब भ्रष्टाचार के अड्डे बना दिये गये हैं। भाजपा सरकार की जीरो टॉलरेंस नीति महज दिखावा है। सत्ता के संरक्षण में प्रशासन निर्दोषों, गरीबों का उत्पीड़न करने में लग गया है। किसानों पर बुलडोजर चल रहा है। झूठ के सहारे अभी से उपलब्धियां गिनाई जा रही है।



 भाजपा राज में दावों का फरेबी ताजमहल गढ़ने का कोई हिसाब नहीं है। उत्तर प्रदेश में भाजपा की पिछली सरकार में 5 लाख नौकरियां दिये जाने का दावा किया गया था जिसका डाटा आज तक सार्वजनिक नहीं किया गया कि किसको कहां नौकरी मिली? अब भाजपा सरकार 100 दिन में दस हजार नौकरियां देने का वादा कर रही है। इनकी करनी और कथनी को सभी ने देखा है। भाजपा सरकार की नई घोषणाएं महज झांसा है। युवाओं की नौकरी, रोजगार के प्रति भाजपा सरकार पूरी तरह संवेदनशून्य है। बेरोजगारी के कारण नौजवान आत्महत्या करने को मजबूर हैं। 



मेरठ में भाजपा नेता के गुंडो द्वारा एक गरीब वेज बिरयानी वाले की लाचारी का फायदा उठा कर उसकी रोजी-रोटी को तहस-नहस कर देना भाजपा सरकार के जंगलराज का प्रतीक है गोसाईगंज पुलिस ने निर्दोश युवक को फर्जी मुकदमें में जेल भेज दिया। भाजपा दफ्तर के बाहर पीड़ित मां द्वारा न्याय की गुहार लगाते हुए खुद को आग लगा लेने की घटना दुखद है।



एटा में कर्ज में डूबा किसान खुदकुशी के लिए मजबूर हो गया। कानपुर देहात में खेत में मिट्टी का खनन होने से परेशान किसान ने भी आत्महत्या का रास्ता चुना। ये है भाजपा राज में कानून व्यवस्था का हाल। 



 ‘सबका साथ सबका विकास और सबका विश्वास‘ के नारे से लोगों को गुमराह करने में माहिर भाजपा नेतृत्व को इस बात का जवाब देना चाहिए कि उत्तर प्रदेश में नफरत फैलाकर क्यों अत्याचार को छूट दे रखी है? भाजपा का एजेण्डा समाज को बांटकर अपना राजनीतिक स्वार्थ साधन करना है। जनता उसकी सच्चाई से पूरी तरह अवगत हो गयीं है। भाजपा की झूठ की बेल अब सिरे चढ़ने वाली नहीं है।




tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 4 अप्रैल 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।