मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

उत्तराखंड: ऋषिकेश-बद्रीनाथ मार्ग पर गहरी खाई में 'गिरी' कार, 4 लोगों की मौत

ऋषिकेश: ऋषिकेश- बद्रीनाथ मार्ग पर ब्रह्मपुरी के पास आज एक कार गहरी खाई में गिर गई। हादसे में चार लोगों की मौत हो गई और दो घायल हो गए। घायलों को सरकारी अस्पताल ऋषिकेश में भर्ती कराया गया है। सभी लोग म…

उत्तराखंड: ऋषिकेश-बद्रीनाथ मार्ग पर गहरी खाई में 'गिरी' कार, 4 लोगों की मौत
उत्तराखंड: ऋषिकेश-बद्रीनाथ मार्ग पर गहरी खाई में 'गिरी' कार, 4 लोगों की मौत | फ़ोटो: TVL News

ऋषिकेश: ऋषिकेश- बद्रीनाथ मार्ग पर ब्रह्मपुरी के पास आज एक कार गहरी खाई में गिर गई। हादसे में चार लोगों की मौत हो गई और दो घायल हो गए। घायलों को सरकारी अस्पताल ऋषिकेश में भर्ती कराया गया है। सभी लोग मुंबई (महाराष्ट्र) के रहने वाले बताए जा रहे हैं, जबकि कार चालक रविंद्र सिंह पुत्र ज्ञान सिंह उखीमठ जिला रुद्रप्रयाग का रहने वाला है, उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है| यह सभी लोग बद्रीनाथ धाम दर्शन के लिए जा रहे थे|



कार में सवार सभी लोग बद्रीनाथ धाम के लिए जा रहे थे| ब्रह्मपुरी श्री राम तपस्थली आश्रम के पास अचानक कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी| हादसे में मौके पर तीनों की मौत हो गई, जबकि तीन घायलों को रेस्क्यू कर राजकीय चिकित्सालय ऋषिकेश भेज दिया गया था| हादसे में घायल तीन यात्रियों में से एक और यात्री की मौत हो गई|



डॉक्टरों ने 3 में से उपचार के लिए पहुंचे एक व्यक्ति को मृत घोषित कर दिया, जबकि चालक की स्थिति खतरे से बाहर बताई जा रही है| वहीं, एक यात्री की स्थिति गंभीर देखते हुए एम्स ऋषिकेश के लिए रेफर कर दिया गया है|


हादसे में इनकी हुई मौत:

1-शिवाजी बुधकर (उम्र 53 वर्ष) पुत्र श्री शिवाजी बाबा जी बुधकर निवासी दहिसर मुंबई, महाराष्ट्र 

2-जितेश प्रकाश लोखंडे (उम्र 43 वर्ष) पुत्र श्री प्रकाश लोखंडे निवासी LBSH मार्ग मनोर टाकवाहल ठाणे, महाराष्ट्र

3-पुरुषोत्तम दत्तात्रेय खिलकुटी (उम्र 37 वर्ष) पुत्र श्री दत्तात्रेय खिलकुटी निवासी पछुबंदर कोलीवाडा रोड वेस्ट वसई थाणे, महाराष्ट्र

4- धर्मराज पुत्र श्री नारायण निवासी पचुबंदर वसई पालघर, महाराष्ट्र.



हादसे में ये हुए घायल: 

1-कविंद्र सिंह पुत्र ज्ञान सिंह निवासी ग्राम उसाड़ा, पोस्ट दैडा, तहसील उखीमठ, रुद्रप्रयाग उम्र 37 वर्ष (कविंद्र सरकारी अस्पताल ऋषिकेश में भर्ती हैं)

2- रविन्द्र चव्हाण पुत्र महादेव चव्हाण निवासी C 714, ओम सद्गुरुनगर, ग्रेटर मुम्बई, (M Corp) ग्रेटर मुम्बई (एम्स ऋषिकेश में भर्ती हैं)






tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 9 सितंबर 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।