लंदन: Queen Elizabeth II Dies: ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ II का गुरुवार को 96 साल की उम्र में निधन हो गया| ब्रिटेन की प्रधानमंत्री लिज ट्रस ने महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के निधन पर दुख जताया| प्रधानमंत्री लिज ट्रस (UK PM Liz Truss) ने कहा कि, दिवंगत 'क्वीन एलिजाबेथ द्वितीय अपने पीछे एक महान विरासत छोड़ गई'.
ब्रिटेन के नवनिर्वाचित प्रधानमंत्री लिज़ ट्रस ने गुरुवार को महारानी एलिजाबेथ द्वितीय को श्रद्धांजलि अर्पित की| उन्होंने कहा कि,'' हम सब लोग इस खबर से दुखी हैं जो हमने अभी बाल्मोरल महल से सुनी है। महारानी की मृत्यु देश और दुनिया के लिए बहुत बड़ा सदमा है। महारानी एलिजाबेथ द्वितीय वह पत्थर थीं जिस पर आज का ब्रिटेन का निर्माण हुआ है। उनके शासनकाल में हमारा देश विकसित और फला-फूला है
महारानी एलिजाबेथ II का 96 वर्ष की आयु में निधन
ट्रस ने कहा कि,महारानी एलिजाबेथ द्वितीय ने हमें वह स्थिरता और शक्ति प्रदान की जिसकी हमें आवश्यकता थी। वह हमारी सबसे लंबे समय तक राज करने वाली शासक थीं। इस सप्ताह की शुरुआत में, उन्होंने मुझे 15वें प्रधानमंत्री के रूप में नियुक्त किया था|
73 वर्षीय चार्ल्स 'बने' ब्रिटेन के नए राजा
वहीं, महारानी एलिजाबेथ II को श्रद्धांजलि देते हुए आयरलैंड के पीएम माइकल मार्टिन ने कहा कि 'उन्होंने' निकटतम पड़ोसी आयरलैंड के साथ संबंधों को सामान्य बनाने में मदद की| आयरलैंउ सरकार की ओर से मैं ब्रिटेन के लोगों को उनकी महारानी एलिजाबेथ के खोने पर गहरी सहानुभूति व्यक्त करना चाहता हूं|