मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

यूकेएसएसएससी पेपर लीक घोटाला: 21 आरोपियों पर गैंगस्टर एक्ट के तहत मामला दर्ज, जब्त होगी चल-अचल संपत्ति; धामी ने कहा-किसी को बख्शा नहीं जाएगा

UKSSSC Paper Leak Scam: उत्तराखंड अधीनस्थ कर्मचारी चयन आयोग (यूकेएसएसएससी) के पेपर लीक घोटाले मामले में उत्तराखंड एसटीएफ उत्तराखंड ने अधीनस्थ सेवा चयन आयोग पेपर लीक मामले के 21 आरोपियों पर अब गैंगस्ट…

यूकेएसएसएससी पेपर लीक घोटाला: 21 आरोपियों पर गैंगस्टर एक्ट के तहत मामला दर्ज, जब्त होगी चल-अचल संपत्ति; धामी ने कहा-किसी को बख्शा नहीं जाएगा
यूकेएसएसएससी पेपर लीक घोटाला: 21 आरोपियों पर गैंगस्टर एक्ट के तहत मामला दर्ज, जब्त होगी चल-अचल संपत्ति; धामी ने कहा-किसी को बख्शा नहीं जाएगा | फ़ोटो: TVL News

UKSSSC Paper Leak Scam:  उत्तराखंड अधीनस्थ कर्मचारी चयन आयोग (यूकेएसएसएससी) के पेपर लीक घोटाले मामले में उत्तराखंड एसटीएफ उत्तराखंड ने अधीनस्थ सेवा चयन आयोग पेपर लीक मामले के 21 आरोपियों पर अब गैंगस्टर एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। इसके साथ ही उनकी अवैध चल-अचल संपत्ति को जब्त करने की प्रक्रिया जल्द शुरू की जाएगी|



एसएसपी एसटीएफ उत्तराखंड अजय सिंह ने यूकेएसएसएससी पेपर लीक के सरगना और उसके साथी, प्रत्येक पर 25,000 रुपये के इनाम की घोषणा की। दो आरोपियों के नाम यूपी के अंबेडकर नगर के सैयद सादिक मूसा और लखनऊ के योगेश्वर राव हैं।



पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार ने मामले की जांच कर रही स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) को आरोपियों पर नकेल कसने और उनके द्वारा अर्जित की गई अवैध संपत्तियों पर कार्रवाई करने का निर्देश दिया है.



टास्क फोर्स की रिपोर्ट के आधार पर उत्तराखंड की रायपुर पुलिस ने मामले में 21 आरोपियों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट और प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है. मामला दर्ज होने के साथ ही अधिकारी जल्द ही आरोपी की अवैध चल-अचल संपत्ति को जब्त करने के लिए कानूनी कार्रवाई शुरू कर सकते हैं।



UKSSSC पेपर लीक पर उत्तराखंड CM पुष्कर सिंह धामी ने कहा,''कमेटी का गठन किया गया है। गड़बड़ियों की जांच कमेटी करेगी। जिस कालखंड में भर्तियां हुईं हैं उसकी जांच के बाद सच सामने आएगा। युवाओं को हम आश्वस्त करते हैं कि किसी भी कीमत पर किसी के साथ कोई अहित नहीं होने दिया जाएगा|



अब तक 33 आरोपितों को गिरफ्तार कर चुकी है एसटीएफ

पेपर लीक घोटाले में अब तक टास्क फोर्स 33 लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है। साथ ही 50-70 Candidates (अभ्‍यर्थी) को गिरफ्तार भी किया गया है|  वे 4/5 दिसंबर, 2021 को लीक हुए पेपर का उपयोग करके परीक्षा में शामिल हुए थे। परीक्षा के लिए लगभग 160,000 उम्मीदवार उपस्थित हुए और 916 उम्मीदवारों का चयन किया गया।



सचिवालय गार्ड भर्ती परीक्षा में पेपर लीक का खुलासा, ₹10-10 लाख में था बिका प्रश्न पत्र


सचिवालय गार्ड भर्ती परीक्षा में पेपर लीक का खुलासा, ₹10-10 लाख में था बिका प्रश्न पत्र 



tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 3 सितंबर 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।