मुख्य सामग्री पर जाएँ
23 अगस्त 2026

जिले के वादे पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सारंगढ़ को छला नहीं...

वे चाहते तो चुनाव के ऐन पहले बनाते जिला लेकिन......सारंगढ़ की जनता कभी नहीं भूलेगी मुख्यमंत्री का अहसान... जिले के लिए आंदोलन करने पर तीन दिन जेल में रहे कुलदीप सिंह आहूजा की जुबानी सुनिए सारंगढ़ का जि…

जिले के वादे पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सारंगढ़ को छला नहीं...
जिले के वादे पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सारंगढ़ को छला नहीं... | फ़ोटो: TVL News

वे चाहते तो चुनाव के ऐन पहले बनाते जिला लेकिन......

सारंगढ़ की जनता कभी नहीं भूलेगी मुख्यमंत्री का अहसान... जिले के लिए आंदोलन करने पर तीन दिन जेल में रहे कुलदीप सिंह आहूजा की जुबानी सुनिए सारंगढ़ का जिले तक सफर     

      


सारंगढ़-बिलाईगढ़/रायपुर : मैं 1994 में सारंगढ़ को जिला बनाने की मांग के लिए 3 दिन जेल में बंद रहा । जिला संघर्ष समिति ने आंदोलन किया था , कई लोगों पर मुकदमा दर्ज हुआ और शर्त थी कि बाकी लोगों को तभी जमानत मिलेगी जब कोई एक जेल जाता । मैंने कहा मैं जेल जाऊंगा । उस वक्त मेरी बिटिया 1 साल की थी और मेरे बिना सोती नहीं थी, मैं उसे रोता हुआ छोड़कर जेल चला गया । लेकिन आज खुशी है कि मेरे जीते जी ये सपना सच हो रहा है । सारंगढ़ के जिला बनने की कहानी बताते हुए कुलदीप सिंह आहूजा भावुक हो उठे ।




वे कहते हैं कि मैं आपको एक बात बताता हूं और ये मत सोचिएगा कि आप सरकारी नुमाइंदे हैं इसलिए ऐसा बोल रहा हूं । आज तक सारंगढ़ के लोगों से सिर्फ छलावा किया गया था । हर चुनाव से पहले यहां की जनता से कहा जाता था कि आप हमें विधायक दीजिये हम आपको जिला देंगे । लेकिन मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी ने जो वादा किया उसे निभाया, यहां के लोगों को छला नहीं । मुख्यमंत्री जी चाहते तो ऐन चुनाव से पहले जिला बनाते लेकिन उनके मन में वोट का लालच नहीं बल्कि यहां की जनता से किये वादे को पूरा करने की ललक है । हम अपने मुख्यमंत्री का यह अहसान कभी नहीं भूलेंगे ।  वाकई उन्होंने बहुत बड़ा काम किया है ।



छत्तीसगढ़ में अब 31 जिले: अस्तित्व में आए प्रदेश में नवगठित तीन जिले 


कुलदीप सिंह आगे बताते हैं कि हमारे संघर्ष के कई साथी स्वर्गवासी हो गए । वे जहां भी हैं वहां से आज का दिन देखकर बहुत खुश हो रहे होंगे । हम लोगों को अब तक हर छोटी छोटी चीज के लिये रायगढ़ जाना होता था , चाहे अस्पताल हो,  कोर्ट- कचहरी का चक्कर हो या राजस्व से संबंधित कोई काम । किसान और गरीब आदमी को बहुत परेशानी होती थी ।  जिला बनने से यहां प्रशासनिक काम भी हो सकेंगे साथ ही स्वास्थ्य सुविधाएं भी बढ़ेंगी । अब समय और पैसे दोनों की बचत होगी ।



tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 3 सितंबर 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।