नई दिल्ली: देश की राजधानी में कोरोना संक्रमण के बढ़ रहे केसों के बीच मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि,''दिल्ली में कोरोना पीक नवंबर से भी ज्यादा खतरनाक है| दिल्ली में कोविड के बढ़ते मामले और लागू पाबंदियों के बीच मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आज प्रेस कांफ्रेस कर देश की राजधानी में कोरोना के हालातों को लेकर चर्चा की|
प्रेस कॉन्फ्रेंस मे अरविंद केजरीवाल ने कहा कि,''दिल्ली में पिछले 10-15 दिन में कोरोना बहुत तेज़ी से बढ़ा है, दिल्ली में कोरोना की ये चौथी वेव है। दिल्ली में पिछले 24 घंटे में COVID19 के 10,732 केस आए हैं, स्थिति बहुत चिंताजनक है। मैं स्थिति पर नजर रखे हुए हूं और जो करने की जरूरत है हम वो सब कर रहे हैं|
CM केजरीवाल ने कहा कि,''हम लॉकडाउन नहीं लगाना चाहते हैं लेकिन कल सरकार ने मजबूरी में कुछ पाबंदियों के आदेश दिए हैं। इस वक़्त का पीक नवंबर से भी खतरनाक है| केजरीवाल ने कहा,''दिल्ली में कोरोना के 65% मरीज़ 35 साल से कम उम्र के हैं, फिर कोरोना रूकेगा कैसे? कोरोना का चक्र तब ही टूटेगा जब वैक्सीनेशन होगा। केंद्र सरकार ने बहुत पाबंदियां लगा रखी हैं मेरा केंद्र से निवेदन है कि वो पाबंदियां हटा दें|
हम LOCKDOWN नहीं लगाना चाहते है। लेकिन दिल्ली की जनता की सुरक्षा के लिए कुछ प्रतिबंध लगाए गए है। बसों, METRO, BAR और RESTAURANTS में 50% लोगों की ही मंजूरी होगी।
देश भर से रिपोर्ट आ रही है की VACCINE लगाने पर भी कोरोना हो रहा है! घबराइए मत, EXPERTS का कहना है कि अगर VACCINE लगाने के बाद भी कोरोना हो गया, तो वो जानलेवा नहीं होगा। VACCINE से कोरोना की SERIOUSNESS कम हो जाएगी। इसलिए तुरंत VACCINE लगवाए और MASK पहने रहे|
अगर आप Asymptomatic मरीज है तो आप अस्पताल मत जाइये, Home Isolation में घर रह कर अपना इलाज करवा ले। अस्पताल केवल गंभीर मरीजों के लिए है। दिल्ली सरकार आपको Oximeter देगी। दिल्ली में दुनिया का सबसे बेहतरीन Home Isolation Program चल रहा है, इसका फायदा उठाइए|