नई दिल्ली: भारत में कोरोना वायरस की दूसरी लहर हर दिन बेहद खतरनाक होती जा रही है| देश में कोरोनावायरस (Coronavirus) के नए मामलों का दिन पर दिन नया रिकॉर्ड बनता जा रहा है| रविवार को कोरोना वायरस ने महामारी के शुरुआत से लेकर अब तक के सारे रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिए हैं।रविवार को 1.5 लाख से ज्यादा नए कोविड-19 मामले सामने आए |एक दिन में कोरोना संक्रमण के मामलों का यह सबसे बड़ा आंकड़ा है| वहीं कोविड से संक्रमित 839 लोगों की जान चली गई है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने रविवार को यह जानकारी दी है।
भारत में पिछले 24 घंटे में COVID-19 के 1,52,879 नए मामले आने के बाद कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या 1,33,58,805 हुई। 839 नई मौतों के बाद कुल मौतों की संख्या 1,69,275 हो गई है। देश में सक्रिय मामलों की कुल संख्या 11,08,087 है और डिस्चार्ज हुए मामलों की कुल संख्या 1,20,81,443 है। देश में कुल 10,15,95,147 लोगों को कोरोना वायरस की वैक्सीन लगाई गई है।