नई दिल्ली: आम आदमी पार्टी ने MCD में 2500 करोड़ रुपये के कथित घोटाले को लेकर विधानसभा में भारतीय जनता पार्टी के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। CM अरविंद केजरीवाल ने पूछा कि, भाजपा शासित MCD ने जो ₹2500 करोड़ का घोटाला किया, ये ₹2500 करोड़ किसका पैसा था? ये पैसा सफाई कर्मचारियों, डॉक्टर्स और नर्सेस का पैसा था।
दिल्ली विधानसभा में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि,''ये 2500 करोड़ किसका पैसा था? ये सफाई कर्मचारियों का पैसा था, अगर ये 2500 करोड़ का घोटाला न होता तो सफाई कर्मचारियों, डॉक्टरों को उनकी तनख्वाह समय पर मिल सकती
केजरीवाल ने कहा कि,'हमारे यहाँ दो बार CBI रेड हुई हमने कुछ नहीं कहा, क्योंकि दाल में कुछ काला नही था। लेकिन जब हमने 2500 करोड़ के घोटाले की CBI जांच की मांग की तो इन्होंने चोरी करने वालों की जगह जांच की मांग करने वालों को ही पकड़ लिया। इसका मतलब पूरी की पूरी दाल ही काली है। केजरीवाल ने कहा कि,''कोर्ट के कहने के बावजूद की दिल्ली सरकार ने सारा पैसा दे दिया है। भाजपा वाले कह रहे हैं कि 2500 करोड़ खा लिए अब और 13000 करोड़ और दे दो।
MLA दिलीप पाण्डेय ने कहा कि,मै कहाँ जाकर रख दूँ अपने हिस्से की शराफत, जिधर भी देखता हूँ उधर बेईमान खड़े है। क्या खूब तरक्की कर रहा है अब देश देखिये, खेतों पर अंबानी-अडानी और सड़को पर किसान पड़े हुए है।