मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

कोरोना वैक्सीन को लेकर AAP ने भाजपा मुख्यालय के सामने किया विरोध प्रदर्शन, सौरभ ने पूछा- वैक्सीन पर नियंत्रण क्यों किया गया?

नई दिल्ली: आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने कोरोना वायरस वैक्सीन के निर्यात को लेकर भाजपा मुख्यालय के सामने विरोध प्रदर्शन किया।AAP नेता सौरभ भारद्वाज ने कहा,''केंद्र सरकार से हमारा कहना है कि वैक्स…

कोरोना वैक्सीन को लेकर AAP ने भाजपा मुख्यालय के सामने किया विरोध प्रदर्शन, सौरभ ने पूछा- वैक्सीन पर नियंत्रण क्यों किया गया?
कोरोना वैक्सीन को लेकर AAP ने भाजपा मुख्यालय के सामने किया विरोध प्रदर्शन, सौरभ ने पूछा- वैक्सीन पर नियंत्रण क्यों किया गया? | फ़ोटो: TVL News

नई दिल्ली: आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने कोरोना वायरस वैक्सीन के निर्यात को लेकर भाजपा मुख्यालय के सामने विरोध प्रदर्शन किया।AAP नेता सौरभ भारद्वाज ने कहा,''केंद्र सरकार से हमारा कहना है कि वैक्सीन सभी को दी जाए। ये वैक्सीन केमिस्ट के पास उपलब्ध क्यों नहीं कराई गई है। सरकार बता नहीं पा रही है कि इस पर नियंत्रण क्यों किया गया है। लोगों का हक है कि उन्हें वैक्सीन लगे। यह कौन तय करेगा कि वैक्सीन की जरूरत किसे है|




देश में कोरोना की दूसरी लहर ने बेहद खतरनाक रफ्तार पकड़ ली है। बुधवार को अब तक सारे रिकॉर्ड ध्वस्त हो गए हैं। देश में बीते 24 घंटे में 1.15 लाख से अधिक नए मरीज मिले हैं और 630 से अधिक की मौत हो गई है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बुधवार को यह जानकारी दी।



कोरोना वायरस के नए मरीज और संक्रमण से होने वाली मौतों के इस आंकड़ों ने लोगों में दहशत पैदा कर दी है। महामारी की शुरुआत से लेकर अब तक प्रतिदिन मिलने वाले नए संक्रमितों की यह सर्वोच्च संख्या है। रविवार के बाद यह दूसरी बार है, जब एक दिन में एक लाख से अधिक नए मामले मिले हैं। रविवार को 1,03,558 नए कोरोना मरीज मिले हैं और 478 लोगों की कोरोना संक्रमण से मौत हो गई है।



स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से बुधवार को जारी किए गए ताजा आंकड़ों ने लोगों की सांसें सांसत में डाल दीं हैं। बीते 24 घंटों में अब तक सर्वाधिक रिकॉर्ड बढ़ोतरी के साथ कोरोना संक्रमण के 1,15,736 नए मामले दर्ज किए गए हैं और 630 मरीज कोरोना से जिंदगी की जंग हार गए। इसी के साथ देश में संक्रमण के कुल मामले बढ़कर 1,28,01,785 पहुंच गए हैं और कोविड से मरने वालों की संख्या 1,66,177 हो गई।




दैनिक मामलों में भारत नंबर एक पर पहुंचा

दुनिया भर में नए कोरोना मरीज मिलने के मामले में अमेरिका और ब्राजील को पीछे छोड़कर भारत पहले नंबर पर आ गया है। कोरोना से सर्वाधिक प्रभावित देशों की सूची में पहले नंबर पर अमेरिका, दूसरे नंबर पर ब्राजील और तीसरे नंबर पर भारत है। बुधवार को अमेरिका में 62,283, ब्राजील में 82,869 और भारत में 1,15,736 नए केस दर्ज किए गए हैं। भारत दुनिया का इकलौता देश है, जहां अभी एक दिन में 1 लाख से ज्यादा केस सामने आ रहे हैं।







tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 7 अप्रैल 2021 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 24 अगस्त 2026 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।