दार्जिलिंग:पश्चिम बंगाल के दार्जिलिंग में UP CM योगी आदित्यनाथ ने कहा,'''यहां भाजपा की सरकार होती तो यूरोप और स्विट्जरलैंड पर्यटन में आपसे कहीं पीछे छूट जाते, दार्जिलिंग पर्यटन में देश और दुनिया में नंबर एक पर होता। यहां के नौजवानों को दार्जिलिंग में ही रोजगार की सुविधा उपलब्ध हो जाती| बंगाल का चुनाव हमारे लिए मात्र सत्ता परिवर्तन का माध्यम नहीं है, ये बंगाल के अंदर हर क्षेत्र में खुशहाली और समृद्धि लाने का एक माध्यम भी है|
इससे पहले जलपाईगुड़ी में UP के CM योगी आदित्यनाथ ने कहा,''''दीदी इस समय इतनी नाराज हैं कि वो कह रही हैं कि जय श्रीराम बोलोगे तो जेल में डाल देंगे। चिढ़ भाजपा से या हम से हो सकती है, राम से क्यों? राम से टकराने का जिसने भी दुस्साहस किया है उसकी दुर्गति हुई है, बंगाल में TMC की दुर्गति तय है|
योगी आदित्यनाथ ने कहा,2 मई को बंगाल को TMC सरकार से मुक्ति मिलेगी। TMC के गुंडों को कानून के शिकंजे में कसा जाएगा। ये तय है कि अपराधी को कांग्रेस, कम्युनिस्ट,TMC जैसे दल संरक्षण जरूर देंगे लेकिन कानून के लंबे हाथ इन्हें पाताल से भी निकाल कर जेल के अंदर भेजने का काम करेंगे|