नई दिल्ली:आम आदमी पार्टी (AAP) ने गुरुवार को आरोप लगाया कि दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के आवास पर ‘भाजपा के गुंडों ने हमला' किया| AAP ने कहा कि,'' आज पुलिस की सांठ गांठ के साथ उप मुख्यमंत्री के घर पर हमला हुआ है|
AAP नेता अतीशी मारलेना ने कहा कि,'आज पुलिस की सांठ गांठ के साथ उप मुख्यमंत्री के घर पर हमला हुआ है। दिल्ली के राजनीतिक इतिहास में ऐसी घटना कभी नहीं हुई है। क्या अमित शाह जी उप मुख्यमंत्री के परिवार को मरवाना चाहते हैं? क्या भाजपा दिल्ली विधानसभा चुनाव में हार का बदला ले रही है।
मारलेना ने कहा कि,''जब उपमुख्यमंत्री (मनीष सिसोदिया) घर पर नहीं थे तो पुलिस के संरक्षण में भाजपा के गुंडों को भेजकर उनके परिवार को मारने का प्रयास किया गया|
आम आदमी पार्टी (AAP) ने कहा कि,' गृहमंत्री अमित शाह ने - पहले मुख्यमंत्री को हाउस अरेस्ट करवाया| अब भाजपा के गुंडों से उप-मुख्यमंत्री के घर पर हमला कराया, फिर कुछ लोग कहते हैं कि भारत में 'Too Much Democracy' है।