मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

बीजेपी के गुंडे मेरी ग़ैरमौजूदगी में मेरे घर के दरवाज़े तोड़कर अंदर घुस गए और मेरे बीवी बच्चों पर हमला करने की कोशिश की:मनीष सिसोदिया

नई दिल्ली:आम आदमी पार्टी (AAP) ने गुरुवार को आरोप लगाया कि दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के आवास पर ‘भाजपा के गुंडों ने हमला' किया| AAP ने कहा कि,'' आज पुलिस की सांठ गांठ के साथ उप मुख्यमंत्र…

बीजेपी के गुंडे मेरी ग़ैरमौजूदगी में मेरे घर के दरवाज़े तोड़कर अंदर घुस गए और मेरे बीवी बच्चों पर हमला करने की कोशिश की:मनीष सिसोदिया
बीजेपी के गुंडे मेरी ग़ैरमौजूदगी में मेरे घर के दरवाज़े तोड़कर अंदर घुस गए और मेरे बीवी बच्चों पर हमला करने की कोशिश की:मनीष सिसोदिया | फ़ोटो: TVL News

नई दिल्ली:आम आदमी पार्टी (AAP) ने गुरुवार को आरोप लगाया कि दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के आवास पर ‘भाजपा के गुंडों ने हमला' किया| AAP ने कहा कि,'' आज पुलिस की सांठ गांठ के साथ उप मुख्यमंत्री के घर पर हमला हुआ है|आम आदमी पार्टी (AAP) ने कहा कि,' गृहमंत्री  अमित शाह ने  - पहले मुख्यमंत्री को हाउस अरेस्ट करवाया|  अब भाजपा के गुंडों से उप-मुख्यमंत्री के घर पर हमला कराया,  फिर कुछ लोग कहते हैं कि भारत में 'Too Much Democracy' है।




दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा कि,''आज बीजेपी के गुंडे मेरी ग़ैरमौजूदगी में मेरे घर के दरवाज़े तोड़कर अंदर घुस गए और मेरे बीवी बच्चों पर हमला करने की कोशिश की| अमित शाह जी आज आप दिल्ली में राजनीति में हार गए तो अब इस तरह से हमें निपटाएँगे..?मनीष सिसोदिया ने अपने आवास का वीडियो भी ट्वीट किया, जिसमें लोगों को एक समूह को आवास में जबरन घुसते देखा जा सकता है|




आप के प्रवक्ता सौरभ भारद्वाज ने कहा कि,'दिल्ली के मुख्यमंत्री जी को घर में नज़रबंद करने के बाद, गृहमंत्री अमित शाह के संरक्षण में उपमुख्यमंत्री जी के घर पर उनकी गैर मौजूदगी में भाजपा गुंडों द्वारा हमला किया गया।  दिल्ली पुलिस ने भाजपा के गुंडों की हमला करने में पूरी मदद की है। भारद्वाज ने कहा कि,'अमित शाह अब इस स्तर पर पहुँच गए है कि परिवार पर हमला करवा रहें हैं।




भारद्वाज ने कहा कि,''आज़ भाजपा के गुंडो ने उपमुख्यमंत्री के घर में घुस कर हमला किया, सिर्फ़ उनका पारिवार घर पर था। पुलिसकर्मी  देख्ते रहे। क्या अमित शाह इतना गिर गये हैं ?अमित शाह की दिल्ली पुलिस, भाजपा के गुण्डों को संरक्षण दे रही हैं। अब आप के नेताओं के पारिवार को भी निशाना बनाया जा रहा है।






tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 10 दिसंबर 2020 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।