नई दिल्ली: दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के घर पर आज सबेरे CBI के अधिकारी छापेमारी के लिए पहुंचे। केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) शुक्रवार को नई आबकारी नीति मामले में अनियमितताओं के संबंध में दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया (ManishSisodia) के घर समेत राष्ट्रीय राजधानी में 21 स्थानों पर छापेमारी कर रही है। सीबीआई ने FIR दर्ज की जिसमे मनीष सिसोदिया का नाम है। पूर्व आबकारी कमिश्नर ए गोपी कृष्णा के घर पर भी रेड चल रही है।
सीबीआई के अधिकारियों के मुताबिक,'''दिल्ली की अरविंद केजरीवाल सरकार की नई आबकारी नीति मामले में CBI ने दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के आवास सहित दिल्ली-NCR में 21 स्थानों पर छापे मारे| CBI अधिकारी ने कहा,''आबकारी नीति मामले में दिल्ली समेत 7 राज्यों में 21 जगहों पर तलाशी की जा रही है। मनीष सिसोदिया समेत 4 लोकसेवकों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज है|
CBI छापेमारी को लेकर उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने केन्द्र की मोदी सरकार पर हमला बोला है| मनीष सिसोदिया ने ट्वीट के जरिए ये कहा है कि दिल्ली सरकार को शिक्षा और स्वास्थ्य क्षेत्र में अच्छे काम करने से रोका जा रहा है| दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भी इस सीबीआई रेड की निंदा की है| उन्होंने कहा कि जिस जिन विदेशी अखबार में दिल्ली की शिक्षा व्यवस्था की तारीफ की गई है|उसी दिन इस सीबीआई दिल्ली के उपमुख्यमंत्री के आवास पर छापा मार रही है|
डिप्टी CM मनीष सिसोदिया ने कहा,''सीबीआई आई है. उनका स्वागत है. हम कट्टर ईमानदार हैं . लाखों बच्चों का भविष्य बना रहे हैं. बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण है कि हमारे देश में जो अच्छा काम करता है उसे इसी तरह परेशान किया जाता है. इसीलिए हमारा देश अभी तक नम्बर-1 नहीं बन पाया.
सिसोदिया ने कहा,''हम सीबीआई का स्वागत करते हैं. जाँच में पूरा सहयोग देंगे ताकि सच जल्द सामने आ सके. अभी तक मुझ पर कई केस किए लेकिन कुछ नहीं निकला. इसमें भी कुछ नहीं निकलेगा. देश में अच्छी शिक्षा के लिए मेरा काम रोका नहीं जा सकता.
डिप्टी CM सिसोदिया ने कहा,'ये लोग दिल्ली की शिक्षा और स्वास्थ्य के शानदार काम से परेशान हैं. इसीलिए दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री और शिक्षा मंत्री को पकड़ा है ताकि शिक्षा स्वास्थ्य के अच्छे काम रोके जा सकें. हम दोनों के ऊपर झूँठे आरोप हैं. कोर्ट में सच सामने आ जाएगा.
सिसोदिया ने कहा,'मुझे तुम्हारी साज़िशें तोड़ न सकेंगी. मैंने दिल्ली के लाखों बच्चों के लिए ये स्कूल बनाए है, लाखों बच्चों की ज़िंदगी में आई मुस्कान मेरी ताक़त है. तुम्हारा इरादा मुझे तोड़ने का है. मेरा इरादा तो ये हैं…
CM अरविंद केजरीवाल ने कहा, जिस दिन अमेरिका के सबसे बड़े अख़बार NYT के फ़्रंट पेज पर दिल्ली शिक्षा मॉडल की तारीफ़ और मनीष सिसोदिया की तस्वीर छपी, उसी दिन मनीष के घर केंद्र ने CBI भेजी CBI का स्वागत है। पूरा cooperate करेंगे। पहले भी कई जाँच/रेड हुईं। कुछ नहीं निकला। अब भी कुछ नहीं निकलेगा |
अरविंद केजरीवाल ने कहा,''दिल्ली के शिक्षा और स्वास्थ्य मॉडल की पूरी दुनिया चर्चा कर रही है।इसे ये रोकना चाहते हैं।इसीलिए दिल्ली के स्वास्थ्य और शिक्षा मंत्रियो पर रेड और गिरफ़्तारी 75 सालों में जिसने भी अच्छे काम की कोशिश की,उसे रोका गया।इसीलिए भारत पीछे रह गया दिल्ली के अच्छे कामों को रुकने नहीं देंगे|
यह भी पढ़ें: ED- CBI से शराब दुकानदारों और अधिकारियों को मिल रही धमकियां
यह भी पढ़ें: LG ने केजरीवाल सरकार की आबकारी नीति की सीबीआई जांच की सिफारिश की