नई दिल्ली: भारत में COVID-19 के मामलों में उछाल: भारत में कोरोना के मामलों में आज यानी शुक्रवार को 25 प्रतिशत का उछाल आया है| 19 अगस्त 2022 को पिछले 24 घंटे में 15,754 केस सामने आए| बृहस्पतिवार 18 अगस्त 2022 को पिछले 24 घंटों में 12,608 नए मामले सामने आए थे|
देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 15,754 नए मामले सामने आए और 15,220 लोग ठीक हुए। अभी देश में कोरोना के सक्रिय मामले 1,01,830 हैं और दैनिक पॉजिटिविटी रेट 3.47% है। देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना से 47 लोगों की मौत हुई....अब तक कुल 527,253 लोगों की मौत कोरोना से हो चुकी है|
● राष्ट्रव्यापी कोविड टीकाकरण के तहत अब तक कुल 209.27 करोड़(93.90 करोड़ दूसरी डोज और 13.18 करोड़ प्रीकॉशन डोज) टीके लगाए जा चुके हैं
●बीते चौबीस घंटों में 31,52,882 टीके लगाए गए
●भारत में सक्रिय मरीजों की संख्या 1,01,830 है
●सक्रिय मामलों की दर 0.23 प्रतिशत है
●स्वस्थ होने की वर्तमान दर 98.58 प्रतिशत है
●बीते चौबीस घंटों में 15,220 लोग स्वस्थ हुए,अब तक स्वस्थ हुए कुल लोगों की संख्या 4,36,85,535 है
●पिछले 24 घंटों में 15,754 नए मामले सामने आए
●दैनिक सक्रिय मामलों की दर 3.47 प्रतिशत है
●साप्ताहिक सक्रिय मामलों की दर 3.90 प्रतिशत है
●अब तक 88.18 करोड़ जांच की जा चुकी हैं,बीते चौबीस घंटों में 4,54,491 जांच की गई