मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

किसानों को आतंकवादी, देशद्रोही, टुकड़े-टुकड़े और चीन-पाक एजेंट कहकर गंदी राजनीति करना बंद करो: केजरीवाल का मोदी सरकार पर हमला

नई दिल्ली: केंद्र के कृषि कानूनों (Farm Laws) के खिलाफ किसान पिछले 18 दिनों से दिल्ली के बॉर्डर पर डटे हुए हैं|कृषि कानूनों के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे किसानों के आंदोलन का आज 19वां दिन है| तीनों नए कान…

किसानों को आतंकवादी, देशद्रोही, टुकड़े-टुकड़े और चीन-पाक एजेंट कहकर गंदी राजनीति करना बंद करो: केजरीवाल का मोदी सरकार पर हमला
किसानों को आतंकवादी, देशद्रोही, टुकड़े-टुकड़े और चीन-पाक एजेंट कहकर गंदी राजनीति करना बंद करो: केजरीवाल का मोदी सरकार पर हमला | फ़ोटो: TVL News

नई दिल्ली: केंद्र के कृषि कानूनों (Farm Laws) के खिलाफ किसान पिछले 18 दिनों से दिल्ली के बॉर्डर पर डटे हुए हैं|कृषि कानूनों के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे किसानों के आंदोलन का आज 19वां दिन है| तीनों नए कानूनों को वापस लेने की जिद पर अड़े किसानों ने आज अपनी मांगें पूरी कराने के लिए एक दिन का भूख हड़ताल किया| किसान आंदोलन के समर्थन में दिल्ली के CM अरविंद केजरीवाल, उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया, दिल्ली सरकार में मंत्री सत्येंद्र जैन, गोपाल राय और आम आदमी पार्टी के अन्य नेता भूख हड़ताल पर बैठ गए हैं।




किसानों के समर्थन में उपवास पर बैठे दिल्ली CM अरविंद केजरीवाल ने पर मोदी सरकार निशाना साधते हुए कहा कि,'किसानों को देशद्रोही कह कर गंदी राजनीति करना बंद करो| केजरीवाल ने कहा कि,'अभी तक जमाखोरी करना कानून में अपराध और शास्त्रों में भी पाप माना जाता था, इन्होंने कानून बनाकर इसी जमाखोरी को वैध बना दिया।




CM अरविंद केजरीवाल ने कहा कि,पिछले हफ्ते मैं भी किसानों के पास जाना चाह रहा था लेकिन इन्होंने मेरे दरवाजे बंद कर दिए मुझे जाने नहीं दिया। लेकिन हमें क्या फर्क पड़ता है हमने घर पर बैठकर ही किसानों के आंदोलन की सफलता के लिए प्रार्थना कर ली। आज पूरी आम आदमी पार्टी उपवास पर बैठी है| उन्होंने कहा,''दुख होता है जब किसानों को बदनाम करने के लिए कहा जाता है कि किसान आतंकवादी हैं, देशद्रोही हैं, किसान टुकड़े-टुकड़े गैंग और चीन-पाकिस्तान के एजेंट हैं। बता दूं इन्हीं किसानों के भाई-बेटे चीन और पाकिस्तान के बॉर्डर पर बैठकर देश की सुरक्षा कर रहे हैं

tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 14 दिसंबर 2020 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।