किसानी का फायदा देखते हुए किसान संगठन अपनी ओर से जरूर एक कदम वापस लें, समाधान चर्चा से निकलेगा अड़ने से नहीं: दुष्यंत चौटाला
नई दिल्ली: हरियाणा के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने कहा कि,''कृषि मंत्री और गृह मंत्री इस मुद्दे पर लगातार चर्चा कर रहे हैं। अगले दौर की चर्चा जल्द ही होगी। मुझे उम्मीद है कि पहले से बातचीत के लिए…
TBy tvlnews1 मिनट पढ़ें1 बार पढ़ा गया
किसानी का फायदा देखते हुए किसान संगठन अपनी ओर से जरूर एक कदम वापस लें, समाधान चर्चा से निकलेगा अड़ने से नहीं: दुष्यंत चौटाला | फ़ोटो: TVL News
नई दिल्ली:हरियाणा के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने कहा कि,''कृषि मंत्री और गृह मंत्री इस मुद्दे पर लगातार चर्चा कर रहे हैं। अगले दौर की चर्चा जल्द ही होगी। मुझे उम्मीद है कि पहले से बातचीत के लिए आए 40 यूनियनों को भी बातचीत के अगले दौर में शामिल किया जाएगा और एक निष्कर्ष पर आना होगा|
इससे पहले आज यानी सोमवार को केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी से उनके आवास पर मुलाकात की|बता दें कि कल यानी रविवार को दिल्ली में केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर और केंद्रीय रक्षामंत्री राजनाथ सिंह मुलाकात की थी और किसानों की समस्या समेत अन्य विषयों पर चर्चा की थी|
नितिन गडकरी से मुलाकात के बाद दुष्यंत चौटाला ने कहा कि,''कृषि मंत्री और गृह मंत्री लगातार किसानों की मांग के ऊपर चर्चा कर रहे हैं। हमें उम्मीद है जल्द ही किसानों के आंदोलन पर निर्णय आएगा। समाधान चर्चा से निकलेगा अड़ने से नहीं|चौटाला ने कहा कि,'जो छोटे मामलों पर बातें अटकी है उसपर केंद्र भी झुकने को तैयार है मगर किसान संगठन के लोग किसानी का फायदा देखते हुए, अपनी ओर से जरूर एक कदम वापस लें। जो गतिरोध बन गया है उससे किसानी का नुकसान न करें किसानी का फायदा करें|
शेयर करें
T
tvlnews
TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक
जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए
संपर्क करें
या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।
मुफ़्त अलर्ट
ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ
बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।
यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?
यह रिपोर्ट 14 दिसंबर 2020 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।
इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?
इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।
इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?
TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।