नई दिल्ली: दिल्ली महिला आयोग ने दिल्ली उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के आवास पर हुए हमले मामले का संज्ञान लिया|उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के आवास पर हुए हमले को लेकर दिल्ली महिला आयोग ने दिल्ली पुलिस को भेजा नोटिस। दिल्ली महिला आयोग ने पुलिस से पूछा हैं, "कैसे पुलिस की मौजूदगी में घर में घुसे गुंडे, कितने लोगों की हुए गिरफ्तारी ?
दिल्ली महिला आयोग(DCW) अध्यक्षा स्वाति ने कहा कि,'दिल्ली के उपमुख्यंत्री मनीष सिसोदिया जी के आवास पर उनकी गैरमौजूदगी में उनकी पत्नी और बच्चों पर हमले का प्रयास हुआ। हमने पुलिस को नोटिस जारी किया है। पुलिस से पूछा हैं- कैसे पुलिस के सामने गुंडे उनके घर में घुसे? कितने लोग गिरफ्तार हुए? जब एक जनप्रतिनिधि का परिवार सुरक्षित नही है तो जनता कैसे होगी?
दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने कहा कि,'हैरान हूँ कैसे पुलिस की मौजूदगी में पचासों गुंडे जी के घर में घुसे और उनके परिवार पे हमले का प्रयास किया! क्या पुलिस ने FIR कर किसी को अरेस्ट किया...? जिस राज्य की पुलिस के चलते राज्य के CM, उप मुख्यमंत्री और उनका परिवार सुरक्षित नही है, उस राज्य के आम लोगों का क्या होगा?
बता दें कि,''आम आदमी पार्टी (AAP) ने गुरुवार को आरोप लगाया कि दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के आवास पर ‘भाजपा के गुंडों ने हमला' किया| AAP ने कहा कि,'' आज पुलिस की सांठ गांठ के साथ उप मुख्यमंत्री के घर पर हमला हुआ है|AAP नेता अतीशी मारलेना ने कहा कि,'आज पुलिस की सांठ गांठ के साथ उप मुख्यमंत्री के घर पर हमला हुआ है। दिल्ली के राजनीतिक इतिहास में ऐसी घटना कभी नहीं हुई है। क्या अमित शाह जी उप मुख्यमंत्री के परिवार को मरवाना चाहते हैं? क्या भाजपा दिल्ली विधानसभा चुनाव में हार का बदला ले रही है।
आम आदमी पार्टी (AAP) ने कहा कि,' गृहमंत्री अमित शाह ने - पहले मुख्यमंत्री को हाउस अरेस्ट करवाया| अब भाजपा के गुंडों से उप-मुख्यमंत्री के घर पर हमला कराया, फिर कुछ लोग कहते हैं कि भारत में 'Too Much Democracy' है।
दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा कि,''आज बीजेपी के गुंडे मेरी ग़ैरमौजूदगी में मेरे घर के दरवाज़े तोड़कर अंदर घुस गए और मेरे बीवी बच्चों पर हमला करने की कोशिश की| अमित शाह जी आज आप दिल्ली में राजनीति में हार गए तो अब इस तरह से हमें निपटाएँगे..?मनीष सिसोदिया ने अपने आवास का वीडियो भी ट्वीट किया, जिसमें लोगों को एक समूह को आवास में जबरन घुसते देखा जा सकता है|
आप के प्रवक्ता सौरभ भारद्वाज ने कहा कि,'दिल्ली के मुख्यमंत्री जी को घर में नज़रबंद करने के बाद, गृहमंत्री अमित शाह के संरक्षण में उपमुख्यमंत्री जी के घर पर उनकी गैर मौजूदगी में भाजपा गुंडों द्वारा हमला किया गया। दिल्ली पुलिस ने भाजपा के गुंडों की हमला करने में पूरी मदद की है। भारद्वाज ने कहा कि,'अमित शाह अब इस स्तर पर पहुँच गए है कि परिवार पर हमला करवा रहें हैं।
भारद्वाज ने कहा कि,''आज़ भाजपा के गुंडो ने उपमुख्यमंत्री के घर में घुस कर हमला किया, सिर्फ़ उनका पारिवार घर पर था। पुलिसकर्मी देख्ते रहे। क्या अमित शाह इतना गिर गये हैं ?अमित शाह की दिल्ली पुलिस, भाजपा के गुण्डों को संरक्षण दे रही हैं। अब आप के नेताओं के पारिवार को भी निशाना बनाया जा रहा है।