CM केजरीवाल के घर के बाहर धरना दे रहे BJP के MCD नेताओं से मिले केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी, बोले -आंदोलन जारी रहेगा
नई दिल्ली: केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी दिल्ली CM के घर के बाहर धरना दे रहे BJP के MCD नेताओं से मुलाकात की। उन्होंने कहा, "पार्टी कार्यकर्ताओं के संघर्ष का आज 13वां दिन है। यह आंदोलन जारी रहेगा।…
TBy tvlnews2 मिनट पढ़ें
CM केजरीवाल के घर के बाहर धरना दे रहे BJP के MCD नेताओं से मिले केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी, बोले -आंदोलन जारी रहेगा | फ़ोटो: TVL News
नई दिल्ली: केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी दिल्ली CM के घर के बाहर धरना दे रहे BJP के MCD नेताओं से मुलाकात की। उन्होंने कहा, "पार्टी कार्यकर्ताओं के संघर्ष का आज 13वां दिन है। यह आंदोलन जारी रहेगा। उम्मीद है कि मुख्यमंत्री जी को समझ आए और वे दिल्ली के नागरिकों की समस्याओं का हल ढूंढें।"
उधर,''दिल्ली पुलिस ने उत्तरी दिल्ली नगर निगम के मेयर समेत भाजपा के सभी पार्षदों को नोटिस भेजकर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के घर के बाहर धरना और अनशन खत्म करने को कहा है| पुलिस ने धरना दे रहे भाजपा नेताओं को किसी दूसरी जगह शिफ्ट होने के लिए कहा है| पुलिस ने इसके लिए 18 दिसम्बर के दिल्ली हाईकोर्ट के आदेश का हवाला दिया है| एक दिन पहले ही हाईकोर्ट ने कहा है कि मुख्यमंत्री के घर के बाहर धरना नहीं दे सकते|
बता दें कि पिछले 12 दिनों से नगर निगम के पार्षद और मेयर अरविंद केजरीवाल के आवास के बाहर धरना दे रहे हैं| आप नेताओं ने आरोप लगाए थे कि बीजेपी नेताओं ने सीएम हाउस के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे तोड़ दिए और सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाए हैं| BJP का आरोप है कि दिल्ली सरकार उत्तरी, दक्षिणी और पूर्वी नगर निगमों का बकाया 13 हजार करोड़ रुपये नहीं दे रही है| फंड नहीं मिलने की वजह से एमसीडी के कर्मचारियों का वेतन रुका हुआ है| वहीं आप का आरोप है कि भाजपा शासित नगर निगमों ने 2500 करोड़ रुपये का घोटाला किया है|
शेयर करें
T
tvlnews
TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक
जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए
संपर्क करें
या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।
मुफ़्त अलर्ट
ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ
बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।
यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?
यह रिपोर्ट 19 दिसंबर 2020 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।
इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?
इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।
इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?
TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।