कोलकाता:गृह मंत्री अमित शाह मिदनापुर के काॅलेज ग्राउंड में जनसभा को संबोधित करने पहुंचे। अमित शाह पश्चिम बंगाल के दो दिवसीय दौरे पर हैं। गृह मंत्री और बीजेपी नेता अमित शाह की मौजूदगी में शुभेंदु अधिकारी भाजपा में शामिल हुए। उन्होंने हाल ही में तृणमूल कांग्रेस से इस्तीफा दिया था।
गृह मंत्री ने कहा,शुभेंदु भाई में नेतृत्व में कांग्रेस, तृणमूल, CPM सब पार्टी से अच्छे लोग आज नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में काम करने के लिए भाजपा से जुड़ रहे हैं। दीदी कहती है भाजपा दल-बदल कराती है। दीदी मैं आपको याद कराने आया हूं,जब आपने कांग्रेस छोड़कर तृणमूल बनाई तो वो दल-बदल नहीं था?
अमित शाह ने कहा,''भाजपा में जो लोग आज आ रहे हैं वो मां माटी मानुष के नारे के साथ निकले थें। लेकिन ममता दीदी की सरकार ने मां माटी मानुष के नारे को टोलबाजी, तुष्टीकरण और भतीजावाद में परिवर्तित कर दिया। शाह ने कहा,'' कुछ बड़बोले नेताओं ने कहा कि बंगाल में तृणमूल को कोई हरा नहीं सकता। मैं उनको याद कराना चाहता हूं कि संसद के चुनाव के अंदर कहते थे कि भाजपा का खाता नहीं खुलेगा। हमारे दिलीप घोष की आध्यक्षता और मोदी जी के नेतृत्व में 18 सीटें भाजपा ने जीती हैं।