नई दिल्ली: दिल्ली में बढ़ते कोरोना मामलों पर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने चिंता जताते हुए कहा कि इस बार की कोरोना लहर बहुत ज्यादा खतरनाक है| 24 घंटे में 13,500 Case आए है, 65% कोरोना केस 45 साल से कम उम्र के है।,'इस बार की कोरोना लहर बहुत ज्यादा खतरनाक है। इस लहर में युवा और बच्चे ज्यादा प्रभावित हो रहे हैं। इस बार 65 प्रतिशत मरीज 45 साल से कम उम्र के है। मेरा युवाओं से निवेदन है कि जब भी आप घर से बाहर निकले कोविड दिशानिर्देशों का सख़्ती से पालन करे|
मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि,''अभी CBSE की परीक्षाएं आने वाली हैं। दिल्ली के 6 लाख बच्चे CBSE की परीक्षा में बैठेंगे। एक लाख के करीब अध्यापक इसमें शामिल होंगे। इससे बड़े स्तर पर कोरोना फैल सकता है। मेरी केंद्र सरकार से निवेदन है कि CBSE की परीक्षाएं रद्द की जाए|
केजरीवाल ने कहा कि,''मेरी युवाओं से अपील है: आप देश, परिवार के लिए बहुत कीमती है। जब भी आप बाहर निकले तो कोरोना Protocol का पालन जरूर करे। 45+ उम्र वाले लोग VACCINE जरुर लगवा ले|
हम Lockdown नहीं लगाना चाहते है
हमारा प्रयास है Health Infrastructure काबू में रहे
हम Banquet Halls को अस्पतालों के साथ जोड़ रहे है
हम इसी तरह बड़े स्तर पर बेड की क्षमता बढ़ा रहे है
अस्पताल के अंदर एक-एक मरीज पर ध्यान दिया जा रहा है
Doctors के मुताबिक अगर कोई मरीज घर पर ठीक हो सकता है तो उनसे विनती है कि वो Home Isolation में इलाज करवाएं
आपको घर पर Oximeter भेजा जाएगा; अगर आपका Oxygen स्तर नीचे आता है तो आपको अस्पताल में लाया जाएगा|
केजरीवाल की 'दिल्ली के लोगों से अपील: Plasma Donate करे!
पिछली बार आप सभी ने Plasma Donate कर लोगों की जान बचाई थी, अभी Plasma का Stock कम और Demand ज्यादा आ रही है अगर आप कोरोना से Recover हो गए है तो कृपया LNJP, ILBS और राजीव गांधी अस्पतालों में जाकर Plasma Donate करें|