मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

कोरोना का कहर: गोंडा में नाइट कर्फ्यू, 5 मई तक रहेगा लागू, बिना जरूरी काम के घर से बाहर निकलने की इजाजत नहीं

गोंडा: खबर गोंडा से है जहां कोरोना के मरीज बढ़ने के कारण जिलाधिकारी ने 12 अप्रैल से अग्रिम आदेश तक रात्रि कर्फ्यू लगाने के आदेश दिए हैं इस कर्फ्यू के दौरान किसी भी व्यक्ति को रोड पर बाहर आने की इजाजत…

कोरोना का कहर: गोंडा में नाइट कर्फ्यू, 5 मई तक रहेगा लागू, बिना जरूरी काम के घर से बाहर निकलने की इजाजत नहीं
कोरोना का कहर: गोंडा में नाइट कर्फ्यू, 5 मई तक रहेगा लागू, बिना जरूरी काम के घर से बाहर निकलने की इजाजत नहीं — गोंडा, उत्तर प्रदेश | फ़ोटो: TVL News

गोंडा: खबर गोंडा से है जहां कोरोना के मरीज बढ़ने के कारण जिलाधिकारी ने 12 अप्रैल से अग्रिम आदेश तक रात्रि कर्फ्यू लगाने के आदेश दिए हैं इस कर्फ्यू के दौरान किसी भी व्यक्ति को रोड पर बाहर आने की इजाजत नहीं है किसी भी तरह का कोई भी प्रतिष्ठान नहीं खुला रह सकता है और इस दौरान जनपद की सीमा के अंदर कोई भी अनावश्यक आवागमन नहीं कर सकता है |



जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों के साथ देर रात्रि क्षेत्र भ्रमण कर कर रात्रि कर्फ्यू का जायजा लिया वहां पर मौजूद कर्मचारियों को जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए पुलिस अधीक्षक के भ्रमण के दौरान दो तीन दुकानें जो खुली हुई थी उसे खुद पुलिस अधीक्षक ने बंद कराया और आगे से कोविड-19 के गाइडलाइन का पालन और रात्रि कर्फ्यू को पूरी तरह से अमल में लाने की चेतावनी दी।




वहीं पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार मिश्रा ने बताया कि,'' जनपद गोंडा में जिला अधिकारी के आदेश से रात्रि 9:00 से सुबह 6:00 बजे तक अग्रिम आदेश तक इम्पोज कर दिया गया है उसी के तहत तमाम 4 जिला अधिकारी और मेरे द्वारा सीओ सिटी उप जिलाधिकारी और क्षेत्राधिकारी को लेकर पूरे नगर क्षेत्र का राउंड मार कर जो नाईट कर्फ्यू है उसको इम्पोज कराया जा रहा है| साथ ही साथ जितने तहसील क्षेत्र है उनमें में सभी थाना क्षेत्र में वहां पर थाना अध्यक्ष द्वारा नाइट कर्फ्यू इम्पोज कराया जा रहा है| 



 पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार मिश्रा ने बताया कि,''आपके माध्यम से हमारा निवेदन रहेगा कि जनपद गोंडा के जो निवासी है जो यहां पर आ रहे हैं यह नाइट कर्फ्यू का और बाकी कोविड-19 गाइडलाइन का पालन करें मास्क का प्रयोग करें और सैनिटाइजर का प्रयोग करें जो व्यक्ति उसको नहीं मानेगा उसके विरुद्ध कानूनी कार्यवाही भी की जाएगी।







tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 13 अप्रैल 2021 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 10 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

गोंडा की और खबरें कहाँ पढ़ें?

गोंडा की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।