मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

दिल्ली में हालात भयावह: केजरीवाल ने PM मोदी को लिखा खत, कोरोना मरीज़ों के लिए 7000 बेड और ऑक्सीजन कराएं मुहैया

नई दिल्ली: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने प्रधानमंत्री मोदी को पत्र लिखकर ज्यादा बिस्तरों की मांग की है दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर केंद…

दिल्ली में हालात भयावह: केजरीवाल ने PM मोदी को लिखा खत, कोरोना मरीज़ों के लिए 7000 बेड और ऑक्सीजन कराएं मुहैया
दिल्ली में हालात भयावह: केजरीवाल ने PM मोदी को लिखा खत, कोरोना मरीज़ों के लिए 7000 बेड और ऑक्सीजन कराएं मुहैया | फ़ोटो: TVL News

नई दिल्ली:  दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने प्रधानमंत्री मोदी को पत्र लिखकर ज्यादा बिस्तरों की मांग की है दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर केंद्र सरकार के अस्पतालों में 10,000 में से कम से कम 7,000 बेड कोरोना मरीज़ों के लिए रिज़र्व करने और तुरंत ऑक्सीजन मुहैया कराने की अपील की। दिल्ली में केंद्र सरकार के अस्पतालों में मौजूद दस हजार बिस्तरों में से सात हजार बिस्तर कोविड मरीजों के लिए उपलब्ध कराएं।



मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने प्रधानमंत्री मोदी को लिखे पत्र में कहा,''दिल्ली में कोरोना की स्थिति बेहद गंभीर हो गयी है। कोरोना बेड्स और ऑक्सीजन की भारी कमी है। लगभग सभी ICU बेड्स भर गए हैं। अपने स्तर पर हम सभी प्रयास कर रहे हैं। आपकी मदद की जरूरत है।



दिल्ली में केंद्र सरकार के अस्पतालों में लगभग 10,000 बेड हैं। इनमें से केवल 1800 बेड कोरोना के लिए रिजर्व किए गए हैं। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए आपसे विनती है कि कम से कम 7000 बेड कोरोना के लिए रिजर्व किए जायें। दिल्ली में ऑक्सीजन की भी भारी कमी हो रही है। हमें ऑक्सीजन भी तुरंत मुहैया करवाई जाए।



इसकी जानकारी मैंने कल श्री हर्षवर्धन जी को एवं आज सुबह श्री अमित शाह जी को भी दे दी है। DRDO दिल्ली में ICU के 500 बेड बना रहा है। इसके लिये आपका बेहद शुकिया। ये बढ़ाकर 1000 कर दिये जायेंगे तो बड़ी मेहरबानी होगी। इस महामारी में अभी तक हमें केंद्र सरकार से काफी सहयोग मिला है। मैं उम्मीद करता हूँ कि उपर्युक्त विषयों पर भी आप हमारी मद्द जरूर करेंगे।



वहीँ सर गंगाराम अस्पताल के चेयरमैन डॉ.डी.एस. राणा ने कहा,''दिल्ली में स्थिति बहुत भयंकर है। दिल्ली में अगर इसी तरह से मामले बढ़ते गए तो एक हफ़्ते में सारे बेड भर जाएंगे। 7-10 दिन का लॉकडाउन करना पड़ेगा जिससे रोज आने वाले मामले कम हो जाए। वीकेंड कर्फ्यू का थोड़ा फर्क पड़ेगा|






tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 18 अप्रैल 2021 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।