गुरुग्राम: प्रवासी मजदूरों पर लॉकडाउन का खौफ, लौटने लगे घर, बोले- बसों का किराया भी बढ़ता जा रहा है, पिछली बार की तरह...
गुरुग्राम: हरियाणा के गुरुग्राम में प्रवासी लोग कोरोना के मामले बढ़ने की वजह से लॉकडाउन लगने को लेकर चिंतित हैं। लोग अपने घर वापस जाते दिखे।कोरोना के रफ्तार पकड़ते ही एक बार फिर लोगों में घबराहट बढ़ गई…
TBy tvlnews2 मिनट पढ़ें
गुरुग्राम: प्रवासी मजदूरों पर लॉकडाउन का खौफ, लौटने लगे घर, बोले- बसों का किराया भी बढ़ता जा रहा है, पिछली बार की तरह... | फ़ोटो: TVL News
गुरुग्राम: हरियाणा के गुरुग्राम में प्रवासी लोग कोरोना के मामले बढ़ने की वजह से लॉकडाउन लगने को लेकर चिंतित हैं। लोग अपने घर वापस जाते दिखे।कोरोना के रफ्तार पकड़ते ही एक बार फिर लोगों में घबराहट बढ़ गई है। पत्नी-बच्चों के साथ लोग अपने घरों को वापस लौटने लगे हैं।एक व्यक्ति ने कहा, ''हो सकता है लॉकडाउन लग जाए और पिछली बार की तरह दिक्कत आ जाए इसीलिए जा रहे हैं। बसों का किराया भी बढ़ता जा रहा है।''
भारत में कोरोना की वजह से हालात विकट हो गए हैं और हर दिन नया रिकॉर्ड बना रहे हैं। बीते चौबीस घंटे के दौरान ढ़ाई लाख से अधिक नए केस सामने आए हैं जबकि इस दौरान 1501 लोगों की मौत हुई है। दिल्ली में पिछले 24 घंटों में कोविड-19 के 24,375 नए मामले सामने आए, जो राष्ट्रीय राजधानी में संक्रमण के मामलों की अब तक की सर्वाधिक दैनिक संख्या है। हरियाणा में शनिवार को COVID19 के 7,717 नए मामले सामने आए हैं।
उत्तर प्रदेश: आगरा में कोरोना के बढ़ते मामलों के कारण मज़दूर फिर से लॉकडाउन लगने के डर से अपने गांवों की तरफ जा रहे हैं। एक मज़दूर ने बताया, "हम 25 लोग हैं और कन्नौज जाना चाहते हैं। हमें डर है कहीं हम लॉकडाउन में फिर से न फंस जाए। हम पहले 2-3 महीने यहीं लॉकडाउन में फंसे रहें।"
शेयर करें
T
tvlnews
TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक
जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए
संपर्क करें
या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।
मुफ़्त अलर्ट
ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ
बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।
यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?
यह रिपोर्ट 18 अप्रैल 2021 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।
इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?
इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।
इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?
TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।