मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

दिल्ली में 'Lockdown' की घोषणा के बाद 'मदिरा की दुकानों' पर टूटे लोग, दुकानों के बाहर शराब खरीदने के लिए लगी लंबी लाइन

नई दिल्ली: दिल्ली में कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों और बिगड़ते हालात के बीच बड़ा फैसला लिया गया है। दिल्ली में आज रात से लेकर अगले सोमवार की सुबह तक लॉकडाउन घोषित कर दिया गया है। दिल्ली में 'Lockdow…

दिल्ली में 'Lockdown' की घोषणा के बाद 'मदिरा की दुकानों' पर टूटे लोग, दुकानों के बाहर शराब खरीदने के लिए लगी लंबी लाइन
दिल्ली में 'Lockdown' की घोषणा के बाद 'मदिरा की दुकानों' पर टूटे लोग, दुकानों के बाहर शराब खरीदने के लिए लगी लंबी लाइन | फ़ोटो: TVL News

नई दिल्ली: दिल्ली में कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों और बिगड़ते हालात के बीच बड़ा फैसला लिया गया है। दिल्ली में आज रात से लेकर अगले सोमवार की सुबह तक लॉकडाउन घोषित कर दिया गया है। दिल्ली में 'Lockdown' की घोषणा के बाद शराब के शौकीन परेशान हो गए और वो अभी से अपना कोटा भरने के लिए शहर में शराब की दुकानों पर जाकर ले रहे हैं|



दिल्ली में लॉकडाउन की घोषणा के बाद लोग शराब की दुकानों के बाहर जमा हो गए हैं। लॉकडाउन की घोषणा के बाद शराब की दुकानों के बाहर शराब खरीदने के लिए लोग लाइन में खड़े दिखे। 



उधर दिल्ली में 6 दिनों के लॉकडाउन की घोषणा के बाद केंद्रीय भंडार पर लोग राशन और जरूरी सामान खरीदने के लिए लाइन में खड़े दिखे।महादेव रोड पर एक व्यक्ति ने कहा, ''6 दिन तक सामान की कमी न हो इसलिए हम सामान लेने आए हैं।''




 दिल्ली में लगाए गए एक हफ्ते के लॉकडाउन को लेकर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा है कि यह लॉकडाउन बड़ी त्रासदी से बचने के लिए लगाया गया है| उन्होंने कहा कि दिल्ली में 6 दिन का LOCKDOWN लगाया गया है| मैंने और LG साहब ने परिस्थितियों का जायजा लेने के बाद निर्णय लिया है कि दिल्ली में आज रात 10 बजे से अगले सोमवार को 5 बजे तक 6 दिन का LOCKDOWN रहेगा। Essential Services ज़ारी रहेगी|



प्रवासी मज़दूरों से मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने अपील करते हुए कहा कि,"दिल्ली छोड़ कर ना जाए। मैं हूँ ना, मुझ पर भरोसा रखिए। दिल्ली सरकार आपका पूरा ख्याल रखेगी। छोटा सा Lockdown है, मुझे यकीन है कि हम सब मिलकर लड़ेंगे तो इस आपदा से जल्दी निकल जाएंगे।




केजरीवाल ने कहा कि,''दिल्ली में आज रात 10 बजे से अगले सोमवार को सुबह 5 बजे तक 6 दिन के लिए लॉकडाउन लगाया जा रहा है| इस दौरान आवश्यक सेवाएं जारी रहेंगी। लोगों की शादियां केवल 50 लोगों के साथ सम्पन्न होंगी, उसके लिए अलग से पास दिए जाएंगे। 




केजरीवाल ने कहा कि,''मुझे उम्मीद है कि यह छोटा लॉकडाउन है और छोटा ही रहेगा और शायद इसे बढ़ाने की जरूरत नहीं पडे़गी| दिल्ली छोड़कर मत जाइएगा। आने जाने में इतना समय खराब हो जाएगा। सरकार आपका पूरा ख्याल रखेगी। यह निर्णय हमने मुश्किल से लिया है। इन 6 दिनों के लॉकडाउन में हम दिल्ली में बड़े स्तर पर बेड की व्यवस्था करेंगे। केंद्र सरकार हमारी मदद कर रही है। हम इसके लिए शुक्रगुजार हैं|




tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 19 अप्रैल 2021 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।