नई दिल्ली: देश की राजधानी दिल्ली भयानक तरीके से कोरोना वायरस की चपेट में है| राजधानी में कोरोना के बढ़ते कहर के बीच दिल्ली में वीकेंड कर्फ्यू लागू कर दिया गया है| दिल्ली में वीकेंड में शुक्रवार रात 10 से सोमवार सुुुुबह छह बजे तक कर्फ्यू लगाने का फैसला किया गया है|
तेज़ी से फैलती कोरोना संक्रमण की नई लहर और दिल्ली में कोरोना की स्थिति पर प्रेस कॉन्फ्रेंंस में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि '' दिल्ली में अभी 5,000 से ज़्यादा बेड खाली हैं| सरकार ने दिल्ली में वीकेंड कर्फ्यू लगाने का फैसला लिया है|
अरविंद केजरीवाल ने कहा कि,''एक साप्ताहिक बाज़ार को एक दिन में और एक ज़ोन के हिसाब से अनुमति दी जाएगी। साप्ताहिक बाज़ार में ज़्यादा भीड़ ना हो इसके लिए खास इंतजाम किए जा रहे हैं। रेस्टोरेंट में अब बैठ कर खाने की इजाजत नहीं होगी, केवल होम डिलीवरी की अनुमति होगी|
केजरीवाल ने कहा कि,''हम जरूरी सेवाओं से जुड़े लोगों और शादियों के लिए लोगों को कर्फ्यू पास देंगे। मॉल, जिम, स्पा, ऑडिटोरियम को बंद करने के निर्देश दिए जा रहे हैं। सिनेमा हॉल 30% क्षमता पर चल सकते हैं|
केजरीवाल ने कहा कि ''दिल्ली में अस्पतालों में बेड की कमी नहीं है। दिल्ली में अभी भी 5000 से अधिक BEDS खाली है| हमारी कोशिश है कि हर जरूरतमंद व्यक्ति को BED मिले | Oxygen Beds की संख्या बढ़ायी जा रही है| मेरा आपसे निवेदन है, किसी एक ही अस्पताल में भर्ती होने पर जोर ना दे, किसी दूसरे अस्पताल में भी जा सकते हैं|