मुख्य सामग्री पर जाएँ
26 अगस्त 2026

UP Board Exam -2021: कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए टाली गई कक्षा 10वीं और 12वीं की परीक्षा

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में कोरोना का संक्रमण बेकाबू हो गया है| उत्तर प्रदेश में कोरोना संक्रमितों से जुड़े आंकड़े भयावह होते जा रहे हैं| कोरोना के बढ़ते प्रकोप के बीच उत्तर प्रदेश बोर्ड की 10वीं और 12वीं…

UP Board Exam -2021: कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए टाली गई कक्षा 10वीं और 12वीं की परीक्षा
UP Board Exam -2021: कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए टाली गई कक्षा 10वीं और 12वीं की परीक्षा | फ़ोटो: TVL News

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में कोरोना का संक्रमण बेकाबू हो गया है| उत्तर प्रदेश में कोरोना संक्रमितों से जुड़े आंकड़े भयावह होते जा रहे हैं| कोरोना के बढ़ते प्रकोप के बीच उत्तर प्रदेश बोर्ड की 10वीं और 12वीं की परीक्षा स्थगित कर दी गई है| मई में स्थिति की समीक्षा के बाद बोर्ड परीक्षा की नई तारीखों पर विचार किया जाएगा|




कोरोना के बढ़ते मामलों के कारण उत्तर प्रदेश सरकार ने कक्षा 10 और कक्षा 12 की परीक्षाओं को स्थिगित कर दिया है। UP के सभी स्कूल 15 मई तक बंद.... 15 मई के बाद आएगी बोर्ड परीक्षाओं की तारीख़| गौरतलब  है कि यूपी बोर्ड की 10वीं और 12वीं की परीक्षा आगामी 8 मई 2021 से आयोजित की जानी थी और इसमें 56 लाख से ज्यादा स्टूडेंट्स शामिल होने थे| 




 उत्तर प्रदेश के शिक्षा मंत्री दिनेश शर्मा ने कहा,''उत्तर प्रदेश में हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा 20 मई तक स्थगित की गई है। मई के पहले सप्ताह में फैसला किया जाएगा कि परीक्षा करानी है या अन्य विकल्पों पर विचार करना है। विश्वविद्यालय और महाविद्यालय की परीक्षा 15 मई तक स्थगित की गई है|




CM योगी आदित्यनाथ ने कहा,''कोविड संक्रमण के दृष्टिगत कक्षा 01 से 12वीं तक के विद्यालयों में 15 मई तक पठन-पाठन स्थगित रखा जाए।  इस अवधि में कोई परीक्षा आयोजित नहीं की जाएगी।  माध्यमिक शिक्षा परिषद की 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं 20 मई के बाद आयोजित की जाएं|



इससे पहले मध्य प्रदेश, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और महाराष्ट्र में भी कोरोनोवायरस के मामलों में खतरनाक वृद्धि को देखते हुए बोर्ड की परीक्षाएं स्थगित कर दी गई थीं| वहीं बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हुई उच्च स्तरीय बैठक में सीबीएसई की 10वीं की बोर्ड की परीक्षा को रद्द और 12वीं की परीक्षा को स्थगित किया गया|




यूपी में कोराना की स्थिति बेकाबू: उत्तर प्रदेश में कोरोना से हालात बेकाबू हो गए हैं। हर रोज संक्रमितों का नया रिकॉर्ड बन रहा है। प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से लेकर प्रमुख विपक्षी दल के नेता अखिलेश यादव तक कोरोना पॉजिटिव होकर खुद को आइसोलेट कर चुके हैं। प्रदेश में बुधवार को कोरोना संक्रमण के 20,510 नए मामले पाए गए हैं। जो कि अब तक का रिकॉर्ड है। ये जानकारी प्रदेश के प्रमुख सचिव स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने दी। उन्होंने बताया कि पिछले 24 घंटे में 4,517 लोग कोरोना से पूरी तरह ठीक हो चुके हैं। प्रदेश में इस समय कोरोना संक्रमितों की संख्या एक लाख 11 हजार 835 है।




tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 15 अप्रैल 2021 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 25 अगस्त 2026 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।