नई दिल्ली: दिल्ली के लाहौरी गेट के पास एक घर ढह गया| लाहौरी गेट के पास एक घर ढहने के बाद बचाव अभियान जारी है और एनडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची। हादसे में एक 4 साल की बच्ची की मौत हो गई| जबकि 10 लोगों को मलबे से निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया है। एनडीआरएफ की टीम खोजी कुत्ते की मदद से मलबे में फंसे लोगों की तलाश में जुटी हुई है।
लाहौरी गेट पर मकान ढहने पर दिल्ली सेंट्रल ADCP अक्षय कौशल ने बताया,'' बचाव कार्य जारी है। अस्पताल में 10 लोग भर्ती हैं|
दिल्ली पुलिस ने बताया,'10 लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जिनमें से एक 4 साल की बच्ची को मृत लाया गया| मृत बच्ची की शिनाख्त चार साल की खुशी के रूप में हुई है। जबकि घायलों की पहचान अमरा (45), निलोफर (50), मोहम्मद इमरान (40), सरकार बेगम (60), सुखवीर (34), अंकित (28), अशोक (40) और जिशान (30) के रूप में हुई है।
दिल्ली दमकल ने बताया,'सेवा लाहौरी गेट के पास एक घर ढह गया। 5 टेंडर मौके पर मौजूद, 5 लोगों को बचाकर उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अन्य की तलाश के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। मलबे में 3-4 और लोगों के फंसे होने की आशंका है|
दिल्ली अग्निशमन सेवा के निदेशक अतुल गर्ग ने बताया कि लाहौरी गेट इलाके में शाम साढ़े सात बजे एक इमारत की छत ढहने की सूचना मिली| तुरंत दमकल की पांच गाड़ियों को मौके पर भेजा गया|