नोएडा/गौतम बुद्ध नगर: गौतम बुद्ध नगर के सेंट्रल नोएडा के थाना बादलपुर क्षेत्रान्तर्गत एक प्राइवेट विद्यालय के टीचर की पिटाई से कक्षा पांचवीं के छात्र की मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि,' विद्यालय में शिक्षक द्वारा कक्षा-5 के छात्र की पिटाई करने के उपरान्त उपचार के दौरान छात्र की हुई मृत्यु के संबंध में परिजनों द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर FIR पंजीकृत की गई है|
थाना बादलपुर क्षेत्रान्तर्गत बंबावड गांव स्थित सांवरिया पब्लिक स्कूल में 7 अक्टूबर को टीचर शोभरण ने होमवर्क न करने पर छात्र प्रिंस की पिटाई की थी। उसे इलाज के लिए दादरी ले गए वहां से उसे LNJP अस्पताल दिल्ली रेफर कर दिया गया| शनिवार को इलाज के दौरान छात्र की मौत हो गई। घटना के बाद आरोपी टीचर फरार है।
प्रिंस की मौत के बाद परिजनों ने रविवार को बादलपुर कोतवाली पर हंगामा किया। पुलिस ने समझा-बुझाकर किसी तरह से मामला शांत कराया। परिजनों की तहरीर पर आरोपी टीचर के खिलाफ FIR दर्ज कर ली गई है।
जानकारी के मुताबिक, बंबावड गांव के देवदत्त का बड़ा बेटा 11 साल का प्रिंस गांव के सांवलिया पब्लिक स्कूल में 5वीं क्लास में पढ़ता था। गांव के ही शोभरण स्कूल में टीचर है। गुरुवार 6 अक्टूबर को टीचर शोभरण ने 5वीं क्लास के सभी बच्चों को होमवर्क में याद करने के लिए दिया था।
परिजनों के मुताबिक,अगले दिन शुक्रवार को होमवर्क याद न करके आने पर टीचर ने प्रिंस को बुरी तरह से पीट दिया। उसके सिर में गंभीर चोट लग गई। वह बेहोश हो गया था।स्कूल टीचर ने फोन करके प्रिंस की तबीयत खराब होने की जानकारी दी। इसके बाद परिजन स्कूल पहुंचे।
परिजन प्रिंस को दादरी में प्राइवेट अस्पताल ले गए, लेकिन हालत गंभीर होने की वजह से किसी ने भी एडमिट नहीं किया। इसके बाद परिजनों ने छात्र को दिल्ली के लोकनायक अस्पताल में भर्ती कराया। शनिवार शाम को इलाज के दौरान प्रिंस की मौत हो गई।
सेंट्रल नोएडा के DCP राम बदन सिंह एक महिला ने सूचना दी कि उनका बेटा सांवरिया पब्लिक स्कूल में कक्षा पाचवीं का छात्र था। 7 अक्टूबर को उसके शिक्षक ने उसके साथ मारपीट की जिसकी वजह से उसे चोट आई। उसे इलाज के लिए दादरी ले गए वहां से उसे LNJP अस्पताल दिल्ली रेफर कर दिया गया|
छात्र की कल इलाज के दौरान मृत्यु हो गई। बादलपुर कोतवाली में शिक्षक के खिलाफ धारा 304 का मुकदमा पंजीकृत किया गया है। शिक्षक की तलाश की जारी है। मामले में विधिक कार्रवाई की जाएगी|