नई दिल्ली: केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने दिल्ली नगर निगम के एक इंजीनियर को 40,000 रुपये की रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार किया| सीबीआइ ने जूनियर इंजीनियर (जेई) अजय कुमार को शिकायतकर्ता से 40 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा।
सीबीआई अधिकारी ने बताया कि,केंद्रीय जांच ब्यूरो ने शिकायतकर्ता से 40,000/- रुपये की रिश्वत मांगने और स्वीकार करने के आरोप में एक कनिष्ठ अभियंता, एमसीडी, पटपड़गंज (भवन), नई दिल्ली को गिरफ्तार किया है।
पूर्वी दिल्ली स्थित शिकायतकर्ता की संपत्ति पर चरणबद्ध तरीके से 5 स्लैब के निर्माण के लिए 40 हजार रुपये प्रति स्लैब की रिश्वत मांगने के आरोप में कनिष्ठ अभियंता के खिलाफ शिकायत पर मामला दर्ज किया गया था।
अधिकारी ने बताया कि,''सीबीआई ने जाल बिछाकर आरोपी को शिकायतकर्ता से 40 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगेहाथ पकड़ लिया। आरोपियों के परिसरों की तलाशी ली गई जिसमें 14.50 लाख रुपये (लगभग) नकद और कुछ आपत्तिजनक दस्तावेज बरामद हुए।