देवघर: झारखंड के देवघर एयरपोर्ट के एयर ट्रैफिक कंट्रोलर ( ATC) पर दबाव डालकर रात में चार्टर्ड प्लेन टेक ऑफ कराने के मामले में भाजपा के 2 सांसदों समेत नौ के खिलाफ FIR दर्ज हुई है। झारखंड पुलिस ने BJP सांसद निशिकांत दुबे, उनके दो बेटों, सांसद मनोज तिवारी समेत 9 लोगों पर जबरन देवघर एयरपोर्ट के ATC रूम में घुसने के मामले में केस दर्ज किया है| बीजेपी के सांसद सांसद मनोज तिवारी, सांसद निशिकांत दुबे, उनके दो बेटों, भाजपा नेता कपिल मिश्रा और देवघर हवाई अड्डे के डायरेक्टर सहित कुल नौ लोगों के खिलाफ देवघर एयरपोर्ट के एयर ट्रैफिक कंट्रोलर ( ATC) पर दबाव बनाकर रात में चार्टर्ड प्लेन टेक ऑफ कराने के लिए एफआईआर दर्ज की गई है|
यह घटना 31 अगस्त को हुई| देवघर हवाईअड्डे पर रात में उड़ानों के टेक-ऑफ या लैंडिंग की सुविधा नहीं है लेकिन इसके बावजूद सांसदों ने दबाव डाला| देवघर हवाई अड्डे के सुरक्षा प्रभारी डीएसपी सुमन आनन ने इसकी शिकायत की है| शिकायत पर एक सितंबर को कुंडा थाने में निशिकांत दुबे, मनोज तिवारी सहित नौ लोगों पर आईपीसी की धारा 336, 447 और 448 के तहत केस दर्ज किया गया है|
झारखंड पुलिस ने कहा,'देवघर पुलिस ने 31 अगस्त को देवघर हवाईअड्डे से उड़ान भरने के लिए हवाई यातायात नियंत्रण(ATC) से मंजूरी लेने के आरोप में BJP सांसद निशिकांत दुबे उनके 2 बेटों,सांसद मनोज तिवारी, देवघर हवाई अड्डे के निदेशक और अन्य के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की|
पुलिस ने कहा,'सुरक्षा प्रभारी सुमन आनंद की शिकायत पर एक सितंबर को कुंडा पुलिस स्टेशन में प्राथमिकी दर्ज की गई थी, जिसमें कहा गया था कि उक्त व्यक्तियों ने ATC कक्ष में प्रवेश करके सभी सुरक्षा मानकों का उल्लंघन किया और अधिकारियों पर निकासी के लिए दबाव डाला|
एयरपोर्ट के सुरक्षा प्रभारी ने दर्ज कराई गई शिकायत में कहा है कि 31 अगस्त को शाम 05: 25 बजे सांसद और अन्य यात्री देवघर एयरपोर्ट पहुंचे| वे सब प्लेन के अंदर चले गए और प्लेन का गेट बंद कर दिया गया| कुछ देर बाद प्लेन का गेट खोलकर पायलट नीचे उतरा और एटीसी की तरफ जाने लगा. एटीसी कंट्रोल रूम में पायलट ने टेक ऑफ की इजाजत देने के लिए दबाव डाला| कुछ देर बाद दोनों सांसद और अन्य यात्री भी एटीसी कंट्रोल रूम में पहुंच गए| उन्होंने दबाव डाला और एटीसी का क्लियरेंस मिल गया|
DSP सुमन आनन के मुताबिक, 31 अगस्त को गोड्डा के सांसद, उनके दोनों बेटे, मनोज तिवारी और अन्य लोग देवघर एयरपोर्ट के ATC में जबरन घुसे और कर्मचारियों पर जबरन क्लियरेंस लेने का दबाव बनाया। उन्होंने अपनी शिकायत में यह भी कहा कि देवघर एयरपोर्ट में नाइट टेक ऑफ और लैंडिंग की सुविधा अभी तक नहीं है।
दिनाक-31.08.2022 को देवघर एयरपोर्ट में गोड्डा से BJP सांसद निशिकान्त दुबे, माननीय , उनके दोनो पुत्र, BJP सांसद मनोज तिवारी एवं अन्य के द्वारा ATC के अन्दर बिना किसी अनुमति के प्रवेश करना एवं ATC के कर्मियों को अपना प्रभाव का इस्तेमाल करते हुए जबरन ATC क्लीयरेंस लेने के संबंध में देवघर के डिप्टी कमिश्नर (50 वर्ष) ने दिनांक-31.08.2022 को एक चार्टर्ड प्लेन दिल्ली से देवघर एयरपोर्ट लगभग दोपहर 01:05 बजे पहुँची। उस चार्टर्ड प्लेन में निम्नलिखित यात्रीगण ( निशिकान्त दुबे, कनिष्क कान्त दुबे, माहिकान्त दुबे , मनोज तिवारी, कपिल मिश्रा, शेषाद्री दुबे , सुनील तिवारी) एवं अन्य पाये गये। इनको रिसिव करने के लिए अत्यधिक संख्या में लोग शामिल थे। रिसिव करने के के बाद एवं अन्य बाहर निकले।
DSP ने बताया, '31 अगस्त की शाम को लगभग 05:25 बजे चार्टर्ड प्लेन के यात्री एवं उनको See-off करने वाले देवघर एयरपोर्ट पहूँचे। सभी यात्रीगण चार्टर्ड प्लेन के अन्दर चले गये एवं प्लेन का दरवाजा बन्द किया गया। उसके कुछ देर बाद प्लेन का दरवाजा खुला और उसके पायलट नीचे उतरे। नीचे उतरने के बाद पायलट ATC के तरफ चलते हुए चले गये। उन्हे ATC के तरफ जाते हुए देखकर, सुरक्षा की दृष्टिकोण के ख्याल से मैं चौकन्ना हो गया और पायलट के पीछे चलने लगा।
DSP ने बताया,'इस संदर्भ में यह उल्लेखित करना प्रासंगिक होगा कि देवघर एयरपोर्ट में Night Take-or Landing अथवा IFR Facinty अभी तक उपलब्ध नही है। इस सुविधा की अनुपलब्धता के कारण Low visibility/ Bad Weather -Condition/After sunset में Aircraft को ATC क्लीयरेंस सामान्यतः संभव नहीं था।
उन्होंने आगे बताया कि 31 अगस्त को देवघर में स्थानीय सूर्यास्त का समय शाम 06:03 बजे था और उस दिन सामान्यतः ऐसी स्थिति में मेरी जानकारी के मुताबिक 05: 30 बजे तक ही Aircraft का संचालन किया जाता है।
जब ATC की कन्ट्रोल रूम पहुँचा। कन्ट्रोल रूम में एयरपोर्ट के डायरेक्टर संदीप लिंगरा एवं चार्टर्ड प्लेन के पायलट पहले से ही उपस्थित थे। उस वक्त चार्टर्ड प्लेन के पायलट के द्वारा, ATC Room में उपस्थित ATC के कर्मियों को, दबाव डालकर बोला जा रहा था कि, चाटेड प्लेन के यात्रियों को आज ही वापस जाना अति आवश्यक है। इसलिए ATC क्लीयरेंस दिया जाय। इसी वार्तालाप के दौरान ATC कर्मियों द्वारा मोबाईल फोन पर क्लीयरेंस हेतु बात हो रही थी। कुछ ही देर बाद निशिकान्त दुबे, उनके दोनो पुत्र कनिष्का कान्त दुबे, माहिकान्त दुबे एवं मनोज तिवारी ATC रूम के अन्दर पहुंच गये।
DSP ने बताया,'मैं यात्रियों को ATC रूम में देखकर आश्चर्य, दंग एवं असहज महसूस किया। पायलट एवं यात्रीगण के द्वारा दबाव दिया जा रहा था कि हमे जल्दी क्लीयरेंस दिया जाय। तत्पश्चात इन्हे ATC क्लीयरेंस मिल गया। पायलट एवं यात्रीगण ATC रूम से बाहर की ओर प्रस्थान किये। MATC रुमसे ही एयरपोर्ट की सुरक्षा का अवलोकन कर रहा था।
इसके थोड़ी देर बाद पायलट एवं यात्री पुनः चार्टर्ड प्लेन के अन्दर गये और इसके बाद चार्टड प्लेन Take-on कर गई। अतः उपरोक्त सभी तथ्यों को देखते हुए यह स्पष्ट है कि एयरपोर्ट संचालन के सुरक्षा मानकों का उल्लंघन करते हुए उपरोक्त वर्णित व्यक्तियों द्वारा ATC में प्रवेश किया गया| Night Operation की सुविधा उपलब्ध न रहने के बावजूद, यात्रियों के जान माल के सुरक्षा को नजर अंदाज करते हुए, ATC क्लीयरेंस के लिए दबाव बनाया गया।
DSP ने बताया,'इस पूरे घटनाक्रम का अवलोकन हेतु 'मैं दिनांक-01.09.2022 को लगभग 11:30 बजे कन्ट्रोल रूम में गया। घटनाक्रम का c.c.T.V. में अवलोकन में पाया कि ATC बिल्डींग में दिनांक-31.08.2022 को घटना यक्त मुकेश पाठक, देवता पाण्डेय, पिन्द्र तिवारी भी ATC बिल्डींग में सुरक्षा मापदण्डो का उल्लंघन करते हुए प्रवेश किये थे.
अतः उपरोक्त सभी तथ्यों को देखते हुए. उल्लेखित सभी व्यक्ति द्वारा सुरक्षा मानकों का उल्लंघन किया जिसमेः
1. चार्टर्ड प्लेन के पायलट,
2. निशिकान्त दुबे
3. कनिष्क कान्त दुबे
4. माहिकान्त दुबे
5. मनोज तिवारी
6.मुकेश पाठक
7.देवता पाण्डेय
8. पिन्द्र तिवारी एवं
9. एयरपोर्ट डायरेक्टर संदीप लिंगरा अपने कर्तव्य के प्रति लापरवाही एवं यात्रियों को अप्रत्यक्ष रूप से ATC रूम में प्रवेश एवं उपस्थिति हेतु समर्थन किये।