नई दिल्ली: दिल्ली MCD की स्टैंडिंग कमेटी के चुनाव के बीच दिल्ली सिविक सेंटर में भाजपा और आम आदमी पार्टी पार्षदों के बीच झड़प हुई। दोनों पार्टियों के पार्षदों के बीच जमकर मारपीट हुई है | सदन में हंगामे का यह तीसरा दिन है| MCD की स्टैंडिंग कमेटी के चुनाव के बीच दिल्ली सिविक सेंटर में आम आदमी पार्टी और भाजपा पार्षदों के बीच हुई झड़प के बाद सदन फिर से शुरू हुआ। भाजपा पार्षदों ने "गुंडागर्दी नहीं चलेगी" के नारे लगाए। इसके बाद सदन को 27 फरवरी सुबह 11 बजे तक स्थगित कर दिया गया है।
इस बीच आम आदमी पार्टी के पार्षद कमला मार्केट थाने पहुंचे और थाने के बाहर धरना प्रदर्शन किया। आम आदमी पार्टी के पार्षद यहां महिला पार्षद पर हत्या के प्रयास के आरोप में भाजपा के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराने पहुंचे हैं।
आम आदमी पार्टी ने कहा, “Delhi की मेयर शैली ओबरॉय पर BJP के गुंडों ने किया जानलेवा हमला| महिला Security Guards ने अपनी जान पर खेलकर उन्हें बचाया। AAP ने कहा, “जब BJP को लगा कि वो 1 Vote से Standing Committee का चुनाव भी हार रहे हैं, तब BJP के पुरुष पार्षदों ने Stage पर चढ़कर महिला Mayor पर जानलेवा हमला किया। मेयर को सदन से बाहर जाना पड़ा तो BJP ने बाहर भी मेयर पर Physical Assault किया। BJP अपनी हार स्वीकार कर संविधान का सम्मान करे। BJP पार्षदों ने Camera के सामने Booth Capturing की है, ऐसे तो 30 साल पहले होता था। BJP के पार्षदों ने महिला Mayor पर सदन के अंदर और बाहर हमला किया है। हम इनके ख़िलाफ़ कार्रवाई करेंगे और Jail भेजेंगे।
दिल्ली मेयर व आम आदमी पार्टी की नेता शैली ओबरॉय ने कहा, “भाजपा के पार्षदों ने सारे मतदान के कागज़ फाड़ दिए और अब स्टैंडिंग कमेटी के चुनावों को फिर से कराने की मेरी ज़िम्मेदारी बनती है। हमने सदन को 27 फरवरी के लिए स्थगित किया है और उसी दिन फिर से चुनाव होगा|
मेयर शैली ओबेरॉय ने कहा,''BJP ने जो जो शर्तें स्टैंडिंग कमेटी के चुनाव के शुरू होने से पहले रखी थी, हमने उसे शर्तें मानी और उनकी शर्तों के हिसाब से चुनाव की शुरू कराए। चुनाव के बाद मतगणना के वक्त BJP को दिख गया कि वे चुनाव हार रहें हैं इसी वजह से उन्होंने हल्ला मचाना शुरू कर दिया| परिणाम की घोषणा के समय BJP पार्षदों का एक समूह विशेष रूप से अर्जुन मारवाह, चंदन चौधरी और रवि नेगी अन्य लोगों के साथ मंच पर आए, चंदन चौधरी ने मेरी कुर्सी खींची और मुझे धक्का दिया जिससे मैं गिर गई। मैं उनके(BJP पार्षदों) खिलाफ शिकायत दर्ज़ कराने थाने आई थी|
भाजपा के पार्षदों ने मेयर पर हमला किया
AAP पार्षद सुरेंद्र कौशिक ने कहा, “भाजपा के पार्षदों ने हमारी मेयर पर हमला किया है। इन्होंने मेयर (शैली ओबरॉय) को मारा है। इन्होंने महिलाओं पर हमला किया और हमारी मेयर पर हाथ उठाया|
BJP ने अपनी गुंडागर्दी, अपनी लफंगई का नमूना पेश किया: आतिशी
AAP की विधायक आतिशी ने कहा, “आज BJP ने अपनी गुंडागर्दी, अपनी लफंगई का नमूना पेश किया। स्टैंडिंग कमेटी का चुनाव शांतिपूर्ण हुआ लेकिन जैसे ही BJP को लगा वो हार रहे हैं तो उन्होंने हमारी मेयर शैली ओबेरॉय पर स्टेज पर चढ़कर हमला किया। उन्हें जान बचाकर भागना पड़ा| हर BJP के पुरूष पार्षदों ने मेयर पर शारीरिक रूप से हमला किया। ये भाजपा की क्या गुंडागर्दी है। चुनाव हार गए हो तो अपनी हार को मानो। जब समझ आ गया कि हार रहे हैं तो इन्होंने मार-पिटाई शुरू कर दी|
भाजपा के 10 से अधिक पार्षदों को चोट आई है:विजेंद्र गुप्ता
बीजेपी नेता विजेंद्र गुप्ता ने कहा, “हम आम आदमी पार्टी के नेता अरविंद केजरीवाल की कड़ी निंदा करते हेैं। भाजपा के 10 से अधिक पार्षदों को चोट आई है और उनका मेडिकल हो रहा है। जिस तरह से चुनाव परिणामों को बदलने की कोशिश की गई ऐसा दिल्ली के इतिहास में कभी नहीं हुआ|
स्टैंडिंग कमेटी के चुनाव में भाजपा के 3 और AAP के 3 सदस्य जीते: विजेंद्र गुप्ता
विजेंद्र गुप्ता ने दावा करते हुए कहा, “स्टैंडिंग कमेटी के चुनाव में 6 सदस्यों को चुना जाना था जिसमें 3 सदस्य भाजपा और 3 सदस्य AAP के चुने गए। एक सदस्य AAP का हार गया और उसको जिताने के लिए यह पूरी कवायद की गई और परिणामों के साथ छेड़छाड़ की गई। हम इस मामले में CBI की मांग करते हैं|
AAP भ्रस्टाचार- बेईमान....
विजेंद्र गुप्ता ने कहा, “जब ये शांतिपूर्ण चुनाव हुआ है और नतीजे आ गए हैं तो फिर दोबारा चुनाव क्यों। BJP के 3 सदस्य जीते, AAP के 3 जीते 1 हारा है चौथे हारे हुए को जीताने के लिए ये चुनाव किया जा रहा है। AAP जो अराजकता के लिए जानी जाती थी अब वो भ्रस्टाचार और बेईमानी के लिए जानी जाएगी| हम इसपर चुप बैठने वाले नहीं है। हम इनपर कानूनी कार्रवाई करेंगे और हम चुनाव नहीं होने देंगे। जो नतीजे आ गए हैं उसी की घोषणा करनी होगी|
मेयर शैली ओबरॉय इस्तीफा दे: BJP
अनारकली वॉर्ड-208 की BJP पार्षद मीनाक्षी शर्मा ने कहा, “आम आदमी की झूठी मेयर को इस्तीफा दे देना चाहिए। यहां एक पार्टी को लेकर पक्षपात चल रहा है। हमारे 3 सदस्य और 3 सदस्य उनके जीते हैं, जब रिज़ल्ट आ गया तो वो घोषित क्यों नहीं करती। देर से वो झगड़े के लिए घोषित करती है|
AAP ने पार्षद की जगह जानवर रखे हैं: मीनाक्षी शर्मा
BJP पार्षद मीनाक्षी शर्मा ने कहा, “आम आदमी पार्टी के पार्षद ने किसी नुकीली चीज़ से मुझे मारा। जब मैं पीछे हुई तो इन्होंने मुझे गलत तरीके से छुआ। आम आदमी पार्टी ने पार्षद की जगह जानवर रखे हैं। मेयर पक्षपात कर रही हैं|
भाजपा पार्षद रवि नेगी ने कहा, “हमें बिना बताए रिकाउंटिंग हो रही थी। चुनाव आयोग के सदस्य आकर घोषित कर के गए कि 3 सदस्य हमारे और 3 इनके जीते हैं लेकिन इन्होंने चुनाव आयोग के फैसले को नहीं माना और हमारे पार्षदों के साथ मारपीट शुरू कर दी|
केजरीवाल के कहने पर AAP पार्षद गुंडागर्दी कर रहे हैं: हरीश खुराना
भाजपा पार्षद हरीश खुराना ने कहा, ''यह गुंडागर्दी नहीं तो क्या है। चुनाव आयोग के अधिकारी चुनाव के नतीजों की घोषणा के बाद भी नहीं माने। वह अयोग्य मतदान को योग्य बातने के बाद भी नहीं माने। चुनाव में 3-3 उम्मीदवार भाजपा और AAP के जीते। अरवींद केजरीवाल के कहने पर वह गुंडागर्दी कर रहे हैं। हम कोर्ट जाएंगे|
हम इन गुंडो के साथ बैठकर सदन चलाएंगे?
अमित खरखरे ने कहा, “उन्होंने (AAP पार्षद ने) मुझे नीचे गिराकर मेरे गले पर पैर रखकर मारने की कोशिश की। हम देश और लोगों की सेवा करने आए हैं हम इस काम के लिए नहीं आए। हम सड़क छाप लोग नहीं है। हमें ऐसी पार्षदीय नहीं चाहिए, हम त्यागत्र देने के लिए तैयार हैं। हम इन गुंडो के साथ बैठकर सदन चलाएंगे?|
...इसकी ज़िम्मेदार आतिशी की है: भाजपा
भाजपा नेता विकेश सेठी ने कहा, “इसकी ज़िम्मेदार आतिशी की है क्योंकि यह सारे दिशा निर्देश दे रहीं थीं। जब टेक्निकल टीम ने कह दिया कि मतदान वैध है तो वह कैसे कह सकती हैं कि वह अमान्य हैं। इसका नतीजा 4 घंटे पहले हो जाता लेकिन जानबूझकर इन्होंने यह किया और अपने लोगों को स्टेज पर चढ़ने का निर्देश दिया|
महापौर ने अपने संगठन की गरिमा को तार-तार किया: भाजपा
दिल्ली की पूर्व मेयर और भाजपा नेता आरती मेहरा ने कहा, “महापौर ने अपने संगठन की गरिमा को तार-तार किया। वे आतिशी, दुर्गेष पाठक और पीछे से अरविंद केजरीवाल से निर्देश लेती रहीं। चुनाव आयोग के अधिकारी नतीजे दे गए थे कि 3 BJP के, 3 AAP के लेकिन इन्होंने बैलट पेपर निकाला और कहा ये वैध नहीं है| हमारे पास वीडियो है जिसमें आतिशी अपनी स्टैंडिंग कमेटी की सदस्य सरिता चौधरी को निर्देश दे रही हैं कि मारो और फिर एक के बाद एक लोग मारने के लिए आ जाते हैं। हम इसकी हर जगह शिकायत करेंगे। सबसे पहले हम कोर्ट जाएंगे|