मुख्य सामग्री पर जाएँ
27 अगस्त 2026

गोंडा में युवक की पिटाई का वीडियो वायरल: चार दबंग युवकों ने लात-घूसों से बेरहमी से पीटा, मामला दर्ज

गोंडा: गोंडा के नवाबगंज थाना क्षेत्र में 4 युवकों द्वारा एक युवक की पिटाई का वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में 4 युवक एक युवक को लात-घूसों और डंडों से पीटते नजर आ रहे हैं। वही पीड़ित युवक हाथ जोड़कर…

गोंडा में युवक की पिटाई का वीडियो वायरल: चार दबंग युवकों ने लात-घूसों से बेरहमी से पीटा, मामला दर्ज
गोंडा में युवक की पिटाई का वीडियो वायरल: चार दबंग युवकों ने लात-घूसों से बेरहमी से पीटा, मामला दर्ज — गोंडा, उत्तर प्रदेश | फ़ोटो: TVL News

गोंडा: गोंडा के नवाबगंज थाना क्षेत्र में 4 युवकों द्वारा एक युवक की पिटाई का वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में 4 युवक एक युवक को लात-घूसों और डंडों से पीटते नजर आ रहे हैं। वही पीड़ित युवक हाथ जोड़कर रहम की भीख मांगता नजर आ रहा है। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस मामले की जांच कर रही है।  पुलिस ने पीड़ित युवक की तहरीर पर केस दर्ज कर लिया है। 



यह घटना रविवार, 19 फरवरी 2023 की शाम करीब 5 बजे की है। पीड़ित युवक की पहचान मो. इजाजत अंसारी के रूप में हुई है, जो मंहगूपुर गाँव का रहने वाला है| पीड़ित युवक ने थाने पर दी गई तहरीर में बताया है कि 19 फरवरी 2023 की शाम वह अपने खेत से घर वापस आ रहा था तभी रास्ते में लखनलाल शरण स्कूल के पास ननकऊ यादव, सुमित सिंह, रामू सिंह और अवध किशोर ने पुरानी रंजिश को लेकर अपशब्दों का प्रयोग किया और विरोध करने पर लाठी-डंडे से पीटने लगे।



4 युवकों द्वारा एक युवक की पिटाई के संबंध में अपर पुलिस अधीक्षक शिवराज प्रजापति ने बताया कि ,''थाना नवाबगंज क्षेत्र के अंतर्गत एक युवक की पिटाई का वायरल वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है| यह घटना 19 फरवरी की शाम की है| मोहम्मद इजाजत नाम का एक लड़का है| इस लड़के साथ किसी बात को लेकर ननकऊ यादव, सुमित सिंह, अवध किशोर और रामू सिंह द्वारा मारपीट की जा रही है| पीड़ित लड़के की तहरीर पर  थाना नवाबगंज पर संबंधित धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर आरोपियों के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।  


tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 24 फ़रवरी 2023 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 27 अगस्त 2026 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

गोंडा की और खबरें कहाँ पढ़ें?

गोंडा की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।