नई दिल्ली: दिल्ली पुलिस द्वारा बिना कानूनी प्रक्रिया के पालन किए कांग्रेस मुख्यालय में जबरन घुसने और हंगामा मचाने के खिलाफ थाना तुगलक रोड में कांग्रेस ने शिकायत दर्ज कराई है। दिल्ली पुलिस और सुरक्षा बलों के कांग्रेस पार्टी मुख्यालय में घुसने को लेकर कांग्रेस की तरफ से वीडियो जारी कर दिल्ली पुलिस की कार्रवाई पर आपत्ति जतायी गयी और आरोप लगाया गया कि पुलिस ने पार्टी मुख्य़ालय में घुसकर नेताओं के साथ बदसलूकी की है| घटना के बाद कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने तुगलक रोड पुलिस स्टेशन पहुंचकर दिल्ली पुलिस के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है|
कांग्रेस नेता अविनाश पांडे ने कहा,'दिल्ली पुलिस द्वारा बिना कानूनी प्रक्रिया के पालन किए, कांग्रेस मुख्यालय में घुसकर कार्यकर्ताओं व नेताओं साथ की गई बर्बरता निंदनीय है, इसके खिलाफ थाना तुगलक रोड में शिकायत दर्ज कराई है। अविनाश पांडे ने दिल्ली पुलिस से कहा,''इस प्रकार की तानाशाही के खिलाफ कड़ी कार्यवाही की उम्मीद करती है।
इससे पहले पार्टी के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने कहा कि पुलिस के इस व्यवहार और जनता के हक में उठने वाली राहुल गांधी की आवाज को दबाए जाने के खिलाफ कांग्रेस गुरुवार को सभी राजभवनों का घेराव करेगी| गुरुवार को भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के कार्यकर्ता राजभवनों का घेराव करेंगे। जो राजभवन हैं, वो मोदी सरकार का प्रतिबिंब हैं। ई.डी. की द्वेषपूर्ण कार्रवाई के खिलाफ 17 जून को जिला मुख्यालयों पर भी कांग्रेस कार्यकर्ता प्रदर्शन करेंगे|
भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने आरोप लगाया, ‘‘भाजपा और मोदी सरकार की पिट्ठू दिल्ली पुलिस द्वारा गुंडागर्दी की सारी हदें पार कर दी गई। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के कार्यालय में दरवाजे तोड़कर घुसना और नेताओं व कार्यकर्ताओं को पीटना, ये दर्शाता है कि अब हमारे देश में प्रजातंत्र की हत्या हो चुकी है| संविधान को बुलडोजर के नीचे रौंद दिया गया है, केवल अत्याचार का शासन बचा है|
जो 75 वर्ष में ना हुआ,वो आज मोदी सरकार की पिट्ठू पुलिस ने BJP के इशारे से किया। किस हैसियत से दिल्ली पुलिस ने कांग्रेस कार्यालय के अंदर हमला बोला? कैसे वो दरवाजा तोड़कर अंदर आकर कार्यकर्ता-नेताओं को पीट सकते है? इसका जवाब व हिसाब दोनों मोदी सरकार व दिल्ली पुलिस को देना पड़ेगा!
सुरजेवाला ने कहा, ‘हमारे धैर्य का इम्तिहान न लें,हम गांधीवादी व अहिंसक है,पर इसका हिसाब लिया जाएगा वो सारे दिल्ली पुलिस अधिकारी जो कठपुतली बन मोदी सरकार की चापलूसी व तलवे चाटने में लगे है वो ये जान लें कि एक-एक अधिकारी का जो कानून-संविधान की हत्या कर कानून अपने हाथ में ले रहा है,उसका हिसाब भी होगा
रणदीप सिंह सुरजेवाला ने कहा, ‘''हम कड़े से कड़े शब्दों में मोदी सरकार व दिल्ली पुलिस के इस कु-कृत्य की भर्त्सना करते हैं हम मांग करते हैं कि उन सब पुलिस अधिकारियों पर FIR दर्ज कर उन्हें सस्पेंड किया जाए व उनके खिलाफ डिपार्टमेंटल इंक्वायरी भी बैठे