नई दिल्ली:राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के सेक्टर 24 रोहिणी में 25 वर्षीय एक युवक ने अपनी मां को बेरहमी से मार डाला| युवक ने भी मां की हत्या करने के बाद अपनी गर्दन काटकर आत्महत्या कर ली। शव के पास पास से 77 पन्ने का सुसाइड नोट मिला है जिसमें उसने मां की हत्या करने के तरीके और खुदकुशी करने के कारण के बारे में लिखा है। युवक की शिनाख्त सोनू (25) के रूप में हुई है। जबकि मां का नाम मिथलेश है। दोनों मां बेटे पॉकेट 18 सेक्टर 24, रोहिणी स्थित तीन मंजिला मकान में रहते थे।
घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। मौके की फॉरेंसिक जांच के लिए क्राइम टीम और FSL को मौके पर बुलाया गया। शवों को देखकर पुलिस ने आशंका जताई है कि घटना 3-4 दिन पहले की है। रविवार रात 8 बजे पड़ोसियों ने इनके घर से बदबू आने की जानकारी दी। सूचना मिलते ही बुध विहार थाने की पुलिस मौके पर पहुंची।
दिल्ली पुलिस ने बताया कि,'' दिल्ली के सेक्टर 24 रोहिणी के एक घर से दुर्गंध आने के संबंध में आज रात करीब 8 बजे बुध विहार थाने में PCR कॉल आई। पुलिस को एक 25 वर्षीय पुरुष का और एक महिला का शव मिला। पुलिस को एक 77 पन्नों का सुसाइड नोट भी मिला जिसमें उस व्यक्ति द्वारा अपनी मां की हत्या की बात लिखी है|
इसके बाद उसने (25 वर्षीय युवक) अपनी गर्दन काटकर आत्महत्या कर ली। मौके की फॉरेंसिक जांच के लिए क्राइम टीम और FSL को मौके पर बुलाया गया। क़ानूनी कार्रवाई की जा रही है| पुलिस के मुताबिक,'' युवक ने सुसाइड नोट में अपनी मां की बृहस्पतिवार को हत्या करने की बात लिखी है। फिलहाल मौके पर मौजूद पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।