मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

मेरठ में वजन बढ़ने पर तीन तलाक: शादी के बाद पत्नी हो गई मोटी, तो पति ने दे दिया तीन तलाक; पुलिस ने किया गिरफ़्तार

मेरठ: उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले में एक 28 वर्षीय महिला को उसके पति ने तीन तलाक दे दिया। पत्नी का वजन बढ़ गया तो पति ने उसको मोटी बोलकर तलाक दे दिया। मेरठ के थाना लिसाडी गेट क्षेत्र में सलमान ने अपनी प…

मेरठ में वजन बढ़ने पर तीन तलाक: शादी के बाद पत्नी हो गई मोटी, तो पति ने दे दिया तीन तलाक; पुलिस ने किया गिरफ़्तार
मेरठ में वजन बढ़ने पर तीन तलाक: शादी के बाद पत्नी हो गई मोटी, तो पति ने दे दिया तीन तलाक; पुलिस ने किया गिरफ़्तार | फ़ोटो: TVL News

मेरठ: उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले में एक 28 वर्षीय महिला को उसके पति ने तीन तलाक दे दिया। पत्नी का वजन बढ़ गया तो पति ने उसको मोटी बोलकर तलाक दे दिया। मेरठ के थाना लिसाडी गेट क्षेत्र में  सलमान ने अपनी पत्नी नाजमा को तीन तलाक दिया क्योंकि शादी के बाद महिला का वजन बढ़ गया था। 



दरअसल, मां बनने के बाद नाजमा में हुए हार्मोन चेंज से उसका वजन बढ़ गया। लेकिन सलमान को मोटी नाजमा पसंद नहीं है। छरहरी काया वाली नाजमा पर मर मिटने वाला पति सलमान अब उसे मोटी भैंस बोलकर तलाक दे दिया| कई बार महिला के मायके वालों ने सलमान को समझाया, लेकिन वह नहीं माना|



नाजमा ने वजन कम करने क लिए जिम जाना शुरू किया और इसके लिए उसने डाइटिंग भी शुरू कर दी थी| लेकिन इसके बाद भी उसका वजन कम नहीं हुआ। नाजमा ने कहा कि, शौहर (सलमान)  मुझे दोबारा पसंद करे इसलिए मैं एक टाइम खाती हूं। खाना आधा कर दिया है। दिनभर काम करती और चलती हूं। मगर बीमारी से वजन बढ़ रहा है। किसी ने मेरा इलाज भी नहीं कराया। पहले शौहर मोटापे के लिए ताने देता था। फिर मारने, पीटने लगा। एक महीने पहले घर से निकालकर मायके छोड़ आया अब तलाक का नोटिस ही भेज दिया।



महिला वह पिछले एक महीने से अपने माता-पिता के साथ रह रही थी। दंपति का सात साल का एक बेटा भी है। महिला की शिकायत के बाद पुलिस ने सलमान के खिलाफ मुस्लिम महिला (विवाह अधिकार संरक्षण) अधिनियम, 2019 की धारा 3/4 और आईपीसी की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। 



सर्किल ऑफिसर अरविंद चौरसिया ने कहा, "एक महिला का वीडियो वायरल हुआ। जिसको संज्ञान में लेकर जांच करने पर पता चला कि तीन तलाक का मामला है। आरोपी को गिरफ़्तार कर लिया गया है।"





tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 4 सितंबर 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 10 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।