नई दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के तिलक नगर इलाके में 87 वर्षीय महिला से दुष्कर्म करने के आरोप में 30 वर्षीय सफाईकर्मी को गिरफ्तार किया गया है| दिल्ली पुलिस ने बताया,''87 वर्षीय महिला से कथित रूप से दुष्कर्म करने के आरोप में सफाईकर्मी को गिरफ्तार किया गया है|
दिल्ली पुलिस ने बताया,''तिलक नगर में बुजुर्ग महिला के साथ हुए दुष्कर्म के मामले को सुलझा लिया गया है। आरोपी को 16 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया गया| उसके पास से पीड़िता का मोबाइल फोन बरामद हुआ है। आरोपी पास के मोहल्ले में रहता है और सफाई का काम करता है।
दिल्ली पश्चिम डीसीपी प्रशांत गौतम ने बताया,''तिलक नगर इलाके में कल हमें रेप की जानकारी मिली, हमने 16 घंटे के अंदर एक व्यक्ति को पकड़ लिया। वो लड़का 30 साल का है और सफाईकर्मी है। पीड़िता का मोबाइल फोन भी बरामद कर लिया गया है, लड़का फोन चोरी करके ले गया था|
रविवार को तिलक नगर इलाके में मोबाइल फोन चोरी होने की एक शिकायत मिली थी,जिसमें आरोप यह भी है कि चोर ने घर में घुसकर 87 वर्षीय महिला के साथ दुष्कर्म किया, जिसके बाद पुलिस ने इस मामले में आरोपी की तलाश शुरू कर दी और 16 घंटे के भीतर 30 वर्षीय अंकित नाम के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया|
सोमवार को तिलक नगर इलाके में 87 वर्षीय एक महिला के साथ कथित तौर पर बलात्कार का मामला सामने आया था| दिल्ली पुलिस के अनुसार,घर में घुस कर एक व्यक्ति ने 87 वर्षीय बुजुर्ग महिला का यौन उत्पीड़न किया और मोबाइल लेकर फरार हो गया था। पुलिस के अनुसार वारदात रविवार रात को हुई, जब महिला की बेटी अपनी एक मित्र से मिलने बाहर गयी थी।
रिपोर्ट के मुताबिक, महिला अपनी 65 वर्षीय बेटी के साथ रहती है| परिजनों का आरोप था कि रविवार को जब बेटी घूमने गई थी तभी इस दौरान एक अज्ञात व्यक्ति घर में घुसा और जब बुजुर्ग महिला ने उसे देखा और पूछताछ की तो उसने कहा कि वह एक गैस एजेंसी के लिए काम करता है और उसे काम के लिए घर पर बुलाया गया था। जब महिला को उस पर संदेह हुआ तो उसने शोर मचाने की कोशिश की, तो आरोपी ने उस पर हमला कर दिया, उसका यौन उत्पीड़न किया और उसका मोबाइल फोन चुराकर भाग गया।
पुलिस के मुताबिक,'' परिवार के सदस्यों ने कहा था कि जब उसकी बेटी घर पहुंची, तो उसने अपनी मां को घायल पाया और पुलिस से संपर्क किया था।